Advertisement
E20 पेट्रोल नहीं, गंदा ईंधन बना वजह! वायरल वीडियो पर Toyota की बड़ी सफाई
Toyota Innova HyCross: वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों के मन में सवाल उठने लगे कि क्या E20 पेट्रोल सच में वाहनों के लिए नुकसानदायक है. अब इस पूरे मामले पर टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति साफ कर दी है.
Advertisement
Toyota Innova HyCross: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि Toyota Innova HyCross में E20 पेट्रोल भरवाने के बाद तकनीकी खराबी आ गई. वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों के मन में सवाल उठने लगे कि क्या E20 पेट्रोल सच में वाहनों के लिए नुकसानदायक है. अब इस पूरे मामले पर टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति साफ कर दी है. कंपनी का कहना है कि वाहन में आई समस्या का E20 पेट्रोल से कोई संबंध नहीं था.
जांच में सामने आई खराबी की असली वजह
टोयोटा के मुताबिक, कंपनी की तकनीकी टीम ने संबंधित वाहन की पूरी जांच की. जांच में यह पाया गया कि गाड़ी में आई दिक्कत दूषित यानी अशुद्ध ईंधन की वजह से हुई थी. कंपनी ने साफ कहा कि वाहन के इंजन, फ्यूल सिस्टम या किसी अन्य पुर्जे में E20 पेट्रोल की वजह से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ. यानी समस्या पेट्रोल में मौजूद अशुद्धियों के कारण थी, न कि उसमें मिले 20 प्रतिशत इथेनॉल की वजह से.
Advertisement
E20 पेट्रोल के लिए पहले से तैयार है Innova HyCross
Advertisement
कंपनी ने बताया कि Toyota Innova HyCross को शुरू से ही E20 पेट्रोल को ध्यान में रखकर डिजाइन और टेस्ट किया गया है. यह वाहन 20 प्रतिशत इथेनॉल मिले पेट्रोल पर सुरक्षित और सामान्य तरीके से चलने के लिए प्रमाणित है. इसलिए E20 ईंधन के इस्तेमाल से गाड़ी में खराबी आने का दावा सही नहीं है.
दिल्ली-NCR में बदल जाएगी सफर की तस्वीर, छतों पर बनेंगे एयर टैक्सी स्टेशन
Advertisement
सफाई के बाद फिर सामान्य तरीके से चलने लगी गाड़ी
टोयोटा की सर्विस टीम ने सबसे पहले वाहन के फ्यूल टैंक और फ्यूल लाइन की पूरी सफाई की. इसके बाद उसमें मानक गुणवत्ता वाला E20 पेट्रोल भरा गया. दोबारा जांच करने पर गाड़ी पूरी तरह सामान्य हालत में काम करती मिली. इसके बाद वाहन ग्राहक को वापस सौंप दिया गया. कंपनी का कहना है कि अगर समस्या E20 पेट्रोल की वजह से होती, तो केवल ईंधन बदलने और सफाई करने से गाड़ी सामान्य नहीं होती.
ग्राहकों को दी गई अहम सलाह
Advertisement
टोयोटा ने सभी वाहन मालिकों से अपील की है कि वे हमेशा भरोसेमंद और अधिकृत पेट्रोल पंप से ही ईंधन भरवाएं. अगर ईंधन की गुणवत्ता खराब होगी या उसमें मिलावट होगी, तो किसी भी वाहन में दिक्कत आ सकती है. साथ ही कंपनी ने यह भी कहा कि वाहन से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों और अधिकृत डीलरशिप पर ही भरोसा करें, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हर दावे को सही मानना ठीक नहीं है.
सरकार ने भी अफवाहों को बताया गलत
यह भी पढ़ें
इस मामले के बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने भी सोशल मीडिया पर फैल रही उन खबरों को गलत बताया है, जिनमें कहा जा रहा था कि E20 पेट्रोल से वाहनों को नुकसान होता है, प्रदूषण बढ़ता है या इथेनॉल बनाने में जरूरत से ज्यादा पानी खर्च होता है. मंत्रालय का कहना है कि इन दावों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है. लोगों को ऐसी अफवाहों पर भरोसा करने के बजाय सही और प्रमाणित जानकारी पर ही विश्वास करना चाहिए.