Advertisement
अब नहीं मिलेंगी Mercedes Cars, कंपनी ने लिया बड़ा फैसला, भारत में बंद हुई कई लग्जरी कारें
Mercedes - Benz: कंपनी ने अपनी कुछ गाड़ियों Mercedes - Benz A - Class Sedan, Mercedes - Benz EQA , Mercedes - Benz EQB और Mercedes - Benz EQE SUV को बंद कर दिया हैं और इन्हें अपनी वेबसाइट से भी हटा दिया हैं.
Advertisement
Mercedes - Benz: लक्ज़री कार बनाए वाले मशहूर कंपनी Mercedes - Benz ने भारत में अपने कार पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव किया हैं. कंपनी ने अपनी कुछ गाड़ियों Mercedes - Benz A - Class Sedan, Mercedes - Benz EQA , Mercedes - Benz EQB और Mercedes - Benz EQE SUV को बंद कर दिया हैं और इन्हें अपनी वेबसाइट से भी हटा दिया हैं. इस फैसले से साफ़ संकेत मिलता हैं कि कंपनी अब अपनी रणनीति बदल रही हैं और ज्यादा प्रीमियम यानी महंगी और हाई -टेक गाड़ियों पर ध्यान देना चाहती है.
अब सस्ती नहीं, सिर्फ प्रीमियम कारों पर फोकस
पहले मर्सिडीज उन ग्राहकों को भी टारगेट करती थी जो कम कीमत में लक्ज़री कार खरीदना चाहते थे, लेकिन अब कंपनी उस दिशा से हट रही है. अब उसका फोकस उन ग्राहकों पर है जो ज्यादा पैसे खर्च करके बेहतर फीचर्स और नई टेक्नोलॉजी वाली गाड़ियां खरीदना चाहते हैं. इसी बदलाव के तहत कंपनी जल्द ही अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Mercedes-Benz CLA EV लॉन्च करने वाली है, जिसकी लॉन्च डेट 24 अप्रैल 2026 बताई जा रही है.
Advertisement
A-Class बंद होने से बढ़ी एंट्री कीमत
Advertisement
Mercedes-Benz A-Class Sedan कंपनी की सबसे सस्ती कार हुआ करती थी, जिसे 2021 में लॉन्च किया गया था. इसकी कीमत करीब 44 से 46 लाख रुपये के बीच थी. लेकिन अब इसके बंद होने के बाद, मर्सिडीज खरीदने के लिए ग्राहकों को पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे.
अब कंपनी की सबसे किफायती कार Mercedes-Benz GLA बन गई है, जिसकी शुरुआती कीमत करीब 51.80 लाख रुपये है. यानी अब मर्सिडीज खरीदना पहले से थोड़ा महंगा हो गया है, और यह साफ दिखाता है कि कंपनी अब प्रीमियम ग्राहकों पर ज्यादा ध्यान दे रही है.
इलेक्ट्रिक कारों में भी बड़ा बदलाव
Advertisement
मर्सिडीज ने सिर्फ पेट्रोल-डीजल कारों में ही नहीं, बल्कि अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों में भी बदलाव किया है. Mercedes-Benz EQA, जो कंपनी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार थी (करीब 66 लाख रुपये), अब बंद कर दी गई है. इसके साथ ही Mercedes-Benz EQB और Mercedes-Benz EQE SUV को भी हटा दिया गया है. इसका मकसद साफ है, कंपनी अपने EV (इलेक्ट्रिक व्हीकल) लाइनअप को और ज्यादा मजबूत, एडवांस और प्रीमियम बनाना चाहती है, ताकि ग्राहकों को बेहतर टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस मिल सके.
नई CLA EV से क्या खास उम्मीद?
यह भी पढ़ें
अब सबकी नजर Mercedes-Benz CLA EV पर टिकी है. यह कार नई टेक्नोलॉजी के साथ आएगी और इसमें 800-वोल्ट का एडवांस सिस्टम मिलेगा, जिससे यह बहुत तेजी से चार्ज हो सकेगी. इसका 85kWh बैटरी वर्जन लगभग 792 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है, जो इसे लंबी दूरी के लिए काफी शानदार बनाता है. साथ ही इसमें लगा मोटर करीब 272 हॉर्सपावर की ताकत देता है और यह कार सिर्फ 6.7 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकती है.जिनमें कुछ भी चीजों के लिए कर सकते है .