Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

दिवाली पर सस्ती हुई Hyundai Creta! मिल रहा ₹1 लाख का डिस्काउंट, जानें EMI ऑफर

Hyundai Creta Best Offer: Hyundai Creta पर इस फेस्टिव सीजन में 1 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिल सकता है. इसके साथ ही, लोन पर कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए EMI स्कीम भी पेश की जा रही है.

Image Source: Canva (Representative iamge)
Loading Ad...

Hyundai Creta Best Offer: त्योहारी सीजन में अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. Hyundai अपनी लोकप्रिय SUV Creta पर शानदार डिस्काउंट दे रही है....इस ऑफर के तहत ग्राहकों को 1 लाख रुपये तक की छूट मिल सकती है...ऐसे में जो लोग लंबे समय से प्रीमियम लुक और शानदार फीचर्स वाली SUV खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए यह अच्छा मौका हो सकता है. इसके अलावा, कार खरीदने के लिए कंपनी की ओर से आसान EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है.... हालांकि, मिलने वाली छूट कार के वेरिएंट, डीलरशिप और उपलब्ध स्टॉक पर निर्भर करेगी. 

Hyundai Creta पर मिल रही है 1 लाख रुपये तक की छूट

Hyundai Creta पर इस फेस्टिव सीजन में 1 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिल सकता है...इसके साथ ही, लोन पर कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए EMI स्कीम भी पेश की जा रही है...दी गई जानकारी के मुताबिक, EMI की शुरुआत हर 1 लाख रुपये के लोन पर 999 रुपये से होती है...हालांकि, यह ऑफर किन शर्तों पर लागू है, इसकी जानकारी डीलरशिप से जरूर लें....कार खरीदने से पहले अपने नजदीकी Hyundai शोरूम में जाकर डिस्काउंट और फाइनेंस ऑफर की पूरी जानकारी हासिल करना बेहतर रहेगा..

Loading Ad...

दिवाली से पहले कारों पर बंपर छूट! Maruti से Mahindra तक, लाखों रुपये बचाने का मौका

Loading Ad...

शानदार लुक और प्रीमियम इंटीरियर

Hyundai Creta अपने दमदार डिजाइन और आकर्षक लुक के लिए जानी जाती है... इसके फ्रंट में बड़ी ग्रिल, LED DRL और स्टाइलिश हेडलैंप मिलते हैं;.. वहीं, इसके अलॉय व्हील्स और पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेललाइट्स SUV को शानदार लुक देते हैं...

Loading Ad...

अंदर की बात करें तो इसमें 10.25 इंच की टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं...इसके अलावा, वायरलेस फोन चार्जिंग, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और प्रीमियम साउंड सिस्टम भी दिया गया है, जो सफर को आरामदायक बनाते हैं...

सेफ्टी के लिए मिलते हैं कई खास फीचर्स

सुरक्षा के लिहाज से भी Creta में कई जरूरी फीचर्स दिए गए हैं...इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-स्टार्ट असिस्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम मिलता है... इसके टॉप वेरिएंट में लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो ड्राइविंग के दौरान अलर्ट देकर सुरक्षा में मदद करते हैं..

Loading Ad...

इंजन, माइलेज और कीमत

Hyundai Creta में 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन के विकल्प मिलते हैं... पेट्रोल मॉडल का माइलेज लगभग 17 से 18 किलोमीटर प्रति लीटर, जबकि डीजल वेरिएंट का माइलेज करीब 21.8 किलोमीटर प्रति लीटर बताया गया है.. माइलेज वास्तविक ड्राइविंग परिस्थितियों के अनुसार अलग हो सकता है..

इस SUV की एक्स-शोरूम कीमत 10.91 लाख रुपये से शुरू होकर 20.46 लाख रुपये तक जाती है...अगर आप फीचर्स, आराम और दमदार लुक वाली SUV चाहते हैं, तो फेस्टिव ऑफर के दौरान Hyundai Creta खरीदने से पहले डीलरशिप पर उपलब्ध छूट की तुलना जरूर करें...

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...