Advertisement
Hero Splendor Flex Fuel या Suzuki Gixxer FFV? जानें कौन देगा बेहतर माइलेज और पावर
Hero Splendor: Hero Moto Corp ने अपनी spelendor Plus Flex Fuel बाइक लॉन्च की हैं, जबकि Suzuki पहले से Gixxer SF 250 FFV के साथ इस सेगमेंट में मौजूद हैं. दोनों बाइकों की खासियत यह हैं कि हए इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर चल सकती हैं.
Advertisement
Bike: भारत में पेट्रोल पर निर्भरता कम करने और वैकल्पिक ईंधन को बढ़ाना देने के लिए ऑटो कंपनियां नए प्रयोग कर रही हैं. इसी कड़ी में Hero Moto Corp ने अपनी spelendor Plus Flex Fuel बाइक लॉन्च की हैं, जबकि Suzuki पहले से Gixxer SF 250 FFV के साथ इस सेगमेंट में मौजूद हैं. दोनों बाइकों की खासियत यह हैं कि हए इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर चल सकती हैं. हालांकि, दोनों के ग्राहक और उपयोग अलग हैं. Hero की बाइक रोजमर्रा के कंप्यूटर के लिए हैं, जबकि Suzuki का मॉडल पावर और स्पोर्टी राइडिंग चाहने के लिए हैं.
कीमत और माइलेज: Hero का मजबूत दांव
अगर आपका बजट सबसे बड़ी चिंता है, तो Hero Splendor Plus Flex Fuel आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 82,000 रुपये है, जो Suzuki Gixxer SF 250 FFV से काफी कम है. Hero की बाइक में 97.2cc का इंजन है और यह रोजाना कम खर्च में चलाने के लिए तैयार की गई है. इसके अलावा यह बाइक E20 से E85 तक एथेनॉल मिश्रित ईंधन पर आसानी से चल सकती है.
Advertisement
कम्यूटर सेगमेंट की बाइक होने की वजह से इसकी फ्यूल एफिशिएंसी भी अच्छी है. ऑफिस आने-जाने या रोजाना के सफर के लिए यह बाइक ग्राहकों के लिए ज्यादा आकर्षक साबित हो सकती है. यही नहीं, Hero की Flex Fuel तकनीक आम ग्राहकों तक वैकल्पिक ईंधन पहुंचाने का भी महत्वपूर्ण कदम है.
Advertisement
पावर और परफॉर्मेंस: Suzuki का खेल
अगर आप सिर्फ माइलेज नहीं बल्कि दमदार प्रदर्शन और स्पोर्टी राइडिंग चाहते हैं, तो Suzuki Gixxer SF 250 FFV बेहतर विकल्प है. यह बाइक 250cc सेगमेंट में आती है और इसके इंजन की ताकत Hero की कम्यूटर बाइक से कहीं अधिक है. हाईवे पर तेज राइडिंग, लंबी दूरी और बेहतर एक्सीलरेशन चाहने वाले राइडर्स को यह ज्यादा पसंद आएगी. Hero Splendor Plus Flex Fuel का फोकस रोजाना कम खर्च में भरोसेमंद सफर देने पर है. इसलिए दोनों बाइकों की तुलना सीधे तौर पर करना सही नहीं होगा.
Advertisement
कौन सी बाइक आपके लिए सही?
यह भी पढ़ें
कम बजट और रोजाना इस्तेमाल: Hero Splendor Plus Flex Fuel - कम खर्च, भरोसेमंद और बेहतर माइलेज.
पावर और स्पोर्टी राइडिंग: Suzuki Gixxer SF 250 FFV - हाईवे और लंबी राइड्स के लिए बेहतर प्रदर्शन.