×
जिस पर देशकरता है भरोसा

रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की, बोले- यूक्रेन को मिसाइल टेस्टिंग ग्राउंड बना दिया

21 नवंबर की सुबह रूस ने यूक्रेन पर मिसाइल अटैक किया है। जिसके बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने भड़कते हुए कहा है कि "रूस ने यूक्रेन को मिसाइल टेस्टिंग ग्राउंड बना दिया है"। बता दें कि यह हमला यूक्रेनी हमले का जवाब था। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को किसी भी अटैक की खुली आजादी दी थी।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की, बोले- यूक्रेन को मिसाइल टेस्टिंग ग्राउंड बना दिया
Advertisement

रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की का गुस्सा फूटा है। उन्होंने कहा है कि रूस यूक्रेन को मिसाइल टेस्टिंग ग्राउंड की तरह इस्तेमाल कर रहा है। 

जेलेंस्की ने कहा है कि आज 21 नवंबर यूक्रेन सम्मान और स्वतंत्रता दिवस मनाता है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए देश के 2 क्रांतिकारियों को याद करने और लोगों को सम्मान देने का दिन है। इस बीच रूस ने आज सुबह 5 से 7 बजे के बीच यूक्रेन के हवाई हमले का जवाब मिसाइल अटैक से दिया है। रूस ने DNIPRO शहर पर ICBM मिसाइल से अटैक किया है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति से फ्री हैंड मिलने के बाद यूक्रेन ने रूस पर दागी थी मिसाइल

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को किसी भी अटैक की खुली आजादी दी थी। इसके बाद यूक्रेन ने अमेरिका से मिली लंबी दूरी की मिसाइल से रूसी इलाकों में अटैक किया था 

रूस ने यूक्रेनी हमले का लिया बदला 

Advertisement

बता दें कि आज सुबह रूस ने यूक्रेन के कई इलाकों में जमकर मिसाइल दागे। रूस ने इस हमले में RS-26 Rubezh मिसाइल का इस्तेमाल किया है। इस जंग में पहली बार इंटरकॉन्टिनेंट बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया है। इन मिसाइलों के अलावा रूसी सेना ने किंझल हापरसोनिक और केएच-क्रूज मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया है।  

यूक्रेनी सेना ने कि रूसी हमले की पुष्टि 

यूक्रेन की वायुसेना ने इस बात की पुष्टि की है कि रूस ने उन पर हमले किए हैं। यूक्रेनी सेना के मुताबिक इस हमले में कई महत्वपूर्ण संस्थानों,इमारतों और ढांचों को नुकसान पहुंचा है। रूस ने क्रूज मिसाइलों को दागने के लिए लंबी दूरी की मिसाइल TU-95 का इस्तेमाल किया है। 

रूस के अंदर डर का माहौल - यूक्रेनी राष्ट्रपति 

यह भी पढ़ें

हमारा पड़ोसी मुल्क एक बार फिर अपनी असली पहचान दिखाता है। इस हमले से यह पता चल गया कि रूस के अंदर डर का माहौल है। बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच 24  फरवरी 2022 से लगातार युद्ध चल रहा है। इसकी युद्ध की शुरुआत रूस ने की थी। 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें