×
जिस पर देशकरता है भरोसा

अमेरिका में एक बार फिर यहूदियों पर आतंकी हमला, फिलिस्तीन समर्थक ने इजरायली प्रदर्शनकारियों पर बरसाई आग

अमेरिका के कोलोराडो में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है. बोल्डर में फिलिस्तीन समर्थक के हमले में छह लोग घायल हो गए. इसकी जांच FBI आतंकवाद के कृत्य के रूप में कर रही है.

Author
02 Jun 2025
( Updated: 10 Dec 2025
11:55 PM )
अमेरिका में एक बार फिर यहूदियों पर आतंकी हमला, फिलिस्तीन समर्थक ने इजरायली प्रदर्शनकारियों पर बरसाई आग
Advertisement

अमेरिका के कोलोराडो के बोल्डर में रविवार को एक हमले में छह लोगो के घायल होने की खबर है. FBI ने कहा कि इसकी जांच आतंकवादी हमले के रूप में की जा रही रही है. बताया जा रहा है कि इस टार्गेट हमले को एक अंजाम देने वाले हमलावर ने फ्री फिलिस्तीन के नारे लगाए और फिर एक फ्लेम थ्रोवर से अटैक किया. यहूदी प्रदर्शनकारियों को हमले में निशाना बनाया गया. संदिग्ध की पहचान 45 वर्षीय मोहम्मद सबरी सोलिमान के रूप में हुई, जिसे हिरासत में लिया गया. प्रदर्शनकारी यहां हमास की ओर से बंधक बनाए गए यहूदी प्रदर्शनकारियों की रिहाई की मांग कर रहे थे. 

क्या बोले FBI के चीफ
FBI निदेशक काश पटेल ने X पर पोस्ट किया, ‘हम बोल्डर, कोलोराडो में एक लक्षित आतंकवादी हमले के बारे में जानते हैं और पूरी तरह से जांच कर रहे हैं. हमारे एजेंट और स्थानीय अधिकारी पहले से ही मौके पर हैं, और जैसे-जैसे अधिक जानकारी उपलब्ध होगी, हम अपडेट साझा करेंगे.’FBI के उप निदेशक, डैन बोंगिनो ने कहा कि शुरुआती जानकारी, साक्ष्य और गवाहों के बयानों के आधार पर इस हमले की जांच ‘वैचारिक रूप से प्रेरित हिंसा’ के रूप में की जा रही है. गवाहों के अनुसार, एक व्यक्ति ने प्रदर्शनकारियों पर एक चीज फेंकी जो एक घरेलू मोलोटोव कॉकटेल जैसी थी. लोग शांति से हमास की ओर से बंधक बनाए गए इजरायली बंधकों की रिहाई की मांग कर रहे थे, जिसे अमेरिका ने एक आतंकवादी संगठन के रूप में नामित किया है. हमले के दौरान के वीडियो में दिखाया गया कि लोग सुरक्षा के लिए भाग रहे थे.

Advertisement

यहूदी प्रदर्शनकारियों पर हमला 
इजरायल-हमास युद्ध के बीच यहूदी समुदाय के खिलाफ बढ़ती यहूदी विरोधी हिंसा को दर्शा रहा है. बता दें कि कुछ ही दिनों पहले वाशिंगटन डीसी में कैपिटल यहूदी संग्रहालय के बाहर दो इजरायली दूतावास कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना को अंजाम देने वाले शख्स को पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया था. वो हमलावर भी फ्री फिलिस्तीन के नारे लगा रहा था. हमले में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि कुछ अन्य को मामूली चोटें आईं. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. 

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें