New York Airport Plane Incident: कनाडा एक्सप्रेस का विमान ट्रक से टकराया, चकनाचूर हुआ अगला हिस्सा, 2 लोगों की मौत
हादसे में विमान का अगला हिस्सा पूरी तरह टूट गया. बताया जा रहा है प्लेन में 100 यात्री सवार थे. हादसे के बाद एयरपोर्ट पर ऑपरेशनल सर्विस बंद कर दी गई.
Follow Us:
न्यूयॉर्क (New York) के ला गार्डिया (La Guardia Airport) एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हो गया. यहां कनाडा एक्सप्रेस का प्लेन एयरपोर्ट पर खड़े फायर ट्रक से टकरा गया. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं.
हादसे के तुरंत बाद मेडिकल टीम और एयरपोर्ट पर मौजूद कर्मचारियों ने राहत बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. बताया जा रहा है विमान में करीब 100 लोग सवार थे. हादसे के बाद एयरपोर्ट पर सभी ऑपरेशन रोक दिए. यानी कोई भी फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकेगी.
New York के La Guardia Airport पर बड़ा हादसा हो गया. यहां कनाडा एक्सप्रेस का प्लेन फायर ट्रक से टकरा गया. इस हादसे में कई लोग के गंभीर रूप से घायल हो गए. विमान में करीब 100 लोग सवार थे. Video Source- @Breaking911 pic.twitter.com/mEVRowAf6m
— News Express (@newsexpresslive) March 23, 2026
विमान का अगला हिस्सा टूटा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे के बाद ला गार्डिया एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया. बताया जा रहा है, विमान लैंडिंग के बाद रनवे की ओर बढ़ रहा था तभी ये हादसा हुआ. फायर ट्रक से टकराने के बाद विमान का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया है. कनाडा एक्सप्रेस का ये विमान CRJ-900 विमान था. वहीं, हादसे में फायर ट्रक के कर्मचारी भी घायल हुए हैं.
हादसे के बाद ला गार्डिया एयरपोर्ट की तरफ आ रहे अन्य विमानों को डायवर्ट कर दिया गया. साथ ही टेक ऑफ और लैंडिंग भी रोक दी गई हैं.
कनाडा एक्सप्रेस विमान हादसे की वजह क्या?
यह भी पढ़ें
हादसे की वजह क्या रही यह अभी साफ नहीं हैं. एविएशन टीम मामले की जांच में जुटी हुई है. शुरुआती रिपोर्ट में हादसे की वजह खराब मौसम और कम विजिबिलिटी बताई जा रही है.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें