×
जिस पर देशकरता है भरोसा

विदेश सचिव मिस्री, डिप्टी NSA अगले सप्ताह अमेरिका दौरे पर जाएंगे

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी इस सप्ताह एक साक्षात्कार में कहा था कि भारत के सैन्य ऑपरेशन के दौरान 7 मई से 10 मई के बीच अमेरिका समेत कई देशों ने भारत से संपर्क कर तनाव न बढ़ने देने की अपील की थी.

Author
25 May 2025
( Updated: 10 Dec 2025
10:46 PM )
विदेश सचिव मिस्री, डिप्टी NSA अगले सप्ताह अमेरिका दौरे पर जाएंगे
Advertisement

विदेश सचिव विक्रम मिस्री और राष्ट्रीय उप सुरक्षा सलाहकार (डिप्टी एनएसए) पवन कपूर जल्द वाशिंगटन जाएंगे. शीर्ष पदस्थ सूत्रों ने बताया कि उनका यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर तय किया गया है. 


अगले सप्ताह अमेरिका दौरे पर जाएंगे विदेश सचिव


दोनों शीर्ष अधिकारी अगले सप्ताह अमेरिका रवाना हो सकते हैं. वे ऐसे समय में वहां जा रहे हैं जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई मौकों पर भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले दिनों जारी संघर्ष को रोकने में मध्यस्थता का दावा कर चुके हैं. ट्रंप ने कहा था कि संघर्ष विराम के लिए उन्होंने दोनों पक्षों से लंबी बातचीत की थी.

Advertisement


भारत-पाकिस्तान संघर्ष को रोकने का दावा कर चुके हैं ट्रंप 


वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे को खारिज करते हुए भारत कह चुका है कि संघर्ष विराम के लिए खुद पाकिस्तान ने गुहार लगाई थी जो 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारतीय सेना की कार्रवाई से छटपटा रहा था.

Advertisement


पाकिस्तान ने लगाई थी भारतीय सेना से कार्रवाई रोकने की गुहार 


उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में गत 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 निर्दोष लोगों के मारे जाने के बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू करते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था.

Advertisement


अमेरिका समेत कई देशों ने भारत से की तनाव न बढ़ने देने की अपील


विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी इस सप्ताह एक साक्षात्कार में कहा था कि भारत के सैन्य ऑपरेशन के दौरान 7 मई से 10 मई के बीच अमेरिका समेत कई देशों ने भारत से संपर्क कर तनाव न बढ़ने देने की अपील की थी.


Advertisement

पाकिस्तान ने भारत से की थी कार्रवाई रोकने की अपील 


नीदरलैंड की मीडिया आउटलेट एनओएस के साथ साक्षात्कार में उन्होंने कहा था कि हमले और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी बातचीत का नतीजा थी, जिसके लिए दुश्मन देश (पाकिस्तान) ने पहले पहल की थी.


उन्होंने कहा था कि सैन्य संघर्ष के दौरान दूसरे देशों द्वारा संचार चैनल स्थापित करना स्वाभाविक है.

Advertisement


जेडी वेंस ने की थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात 


Advertisement

विदेश मंत्री ने कहा था, "अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने मुझसे बात की जबकि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की."


ट्रंप ने यह भी दावा किया था कि भारत ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते का भी प्रस्ताव रखा है जिसमें "मूलतः" कई अमेरिकी वस्तुओं पर "शून्य टैरिफ" की बात कही गई है. उन्होंने कतर की राजधानी दोहा में कहा था, "उन्होंने हमारे समक्ष एक डील की पेशकश की है जिसमें मूलतः वे हम पर शून्य टैरिफ लगाने की इच्छा जता रहे हैं."


अमेरिका में शशि थरूर की आतंकवाद के खिलाफ हुंकार

Advertisement


यह भी पढ़ें

इस बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में आठ सदस्यीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने भी रविवार को अमेरिका और कैरेबियाई देशों की अपनी यात्रा शुरू की. केंद्र सरकार ने सात ऐसे प्रतिनिधिमंडल विदेश भेजे हैं जो दुनिया तक आतंकवाद के प्रति भारत के जीरो टॉलरेंस का संदेश पहुंचा रहे हैं. अमेरिका की यात्रा पर गया प्रतिनिधिमंडल गुयाना, पनामा, कोलंबिया और ब्राजील भी जाएगा. वापसी में यह दल एक बार फिर अमेरिका जाएगा और वहां शीर्ष नेताओं, सांसदों आदि से मुलाकात करेगा.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें