WhatsApp पर आया ‘न्याय सेतु’, FIR से लेकर तलाक तक, अब घर बैठे मिलेगी मुफ्त कानूनी सलाह, जानिए कैसे करता है काम
Nyaya Setu Features: परेशानियों को आसान बनाने के लिए सरकार ने न्याय सेतु नाम का एक डिजिटल सहायक शुरू किया हैं. इसे आप ऐसे समझिए जैसे आपके फ़ोन में एक क़ानूनी गाइड बैठा हो , जो हर समय आपकी मदद के लिए तैयार हैं.
Follow Us:
Nyaya Setu: आज के भागदौड़ जैसे समय में लोग कानूनी पचड़े से बिल्कुल दूर रहना चाहते हैं, लेकिन कभी फंस भी जाते हैं तो छोटे छोटे काम भी लोगों को बहुत मुश्किल लगते हैं. कभी समझ नहीं आता कि FIR कैसे लिखवाएं, कभी ये नहीं पता होता कि अपने हक क्या हैं. इन्हीं परेशानियों को आसान बनाने के लिए सरकार ने न्याय सेतु नाम का एक डिजिटल सहायक शुरू किया हैं. इसे आप ऐसे समझिए जैसे आपके फ़ोन में एक क़ानूनी गाइड बैठा हो , जो हर समय आपकी मदद के लिए तैयार हैं. यह व्हाट्सप्प पर चलता हैं ,यानी आपको कोई नया ऐप डाउनलोड करने कि जरूरत नहीं. बस एक मैसेज भेजिए और आपकी बातचीत शुरू. यह AI तकनीक का इस्तेमाल करता हैं, लेकिन इसकी खास बात यह हैं कि यह कठिन क़ानूनी भासा को बहुत ही सरल हिंदी में समझाता हैं, ताकि आम इंसान भी आसानी से समझ सके कि उसे क्या करना चाहिए।
क्यों खास है न्याय सेतु - आम आदमी के लिए राहत
सबसे बड़ी बात यह है कि यह सेवा पूरी तरह मुफ्त है. आमतौर पर लोग छोटे-छोटे सवालों के लिए भी वकील के पास जाने से हिचकते हैं क्योंकि फीस ज्यादा होती है. लेकिन यहां आपको शुरुआती जानकारी बिना किसी खर्च के मिल जाती है. दूसरी बात, यह 24 घंटे काम करता है. मतलब आपको किसी ऑफिस के खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. रात हो या दिन, जब भी जरूरत हो आप सवाल पूछ सकते हैं. इसके अलावा, यह सुरक्षित प्लेटफॉर्म है क्योंकि इसे सरकार ने शुरू किया है. आपकी बातचीत को निजी रखा जाता है, जिससे आप बिना झिझक अपनी समस्या बता सकते हैं.
किन-किन मामलों में मदद मिल सकती है
न्याय सेतु सिर्फ एक सामान्य चैटबॉट नहीं है, बल्कि यह कई तरह के कानूनी मामलों में आपकी राह आसान करता है.
अगर आपकी जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई विवाद है, या कागजात को लेकर कन्फ्यूजन है, तो यह आपको समझा सकता है कि आगे क्या करना चाहिए.
परिवार से जुड़े मामलों में भी यह मददगार है, जैसे तलाक, गुजारा भत्ता (भरण-पोषण) या बच्चों की कस्टडी. यह आपको प्रक्रिया और आपके अधिकार दोनों के बारे में जानकारी देता है.
अगर आपको पुलिस में शिकायत दर्ज करानी है, FIR कैसे लिखवानी है, जमानत क्या होती है, इन सब बातों को भी यह आसान भाषा में समझाता है.
इसके अलावा, अगर आपके साथ ठगी हो गई हो या किसी सेवा से आप संतुष्ट न हों, तो शिकायत कैसे करें, इसमें भी यह मार्गदर्शन देता है.
इसे इस्तेमाल करना कितना आसान है
यह भी पढ़ें
न्याय सेतु का इस्तेमाल करना बिल्कुल वैसा ही है जैसे आप किसी दोस्त को व्हाट्सएप पर मैसेज करते हैं. सबसे पहले आपको एक नंबर (7217711814) अपने फोन में “Nyaya Setu” नाम से सेव करना होगा. फिर व्हाट्सएप खोलकर उस चैट पर जाएं और सिर्फ “Hi” या “Hello” लिखकर भेज दें. इसके बाद यह आपसे आपकी भाषा और समस्या के बारे में पूछेगा. जैसे-जैसे आप जवाब देंगे, यह आपको कदम-दर-कदम पूरी जानकारी देता जाएगा.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें