×
जिस पर देशकरता है भरोसा

लखनऊ में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद किया गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस भी बरामद

पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें कमल किशोर के पैर में गोली लग गई. पुलिस ने घायल अवस्था में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया.

Author
28 May 2025
( Updated: 08 Dec 2025
08:28 AM )
लखनऊ में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद किया गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस भी बरामद
Advertisement

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बच्ची से रेप के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. बच्ची से दुष्कर्म के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी.


बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Advertisement


मामला लखनऊ के मदेयगंज बंधा रोड का है. जानकारी के अनुसार, आरोपी कमल किशोर उर्फ भदर ने 27 मई की रात करीब 2:00 बजे मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना अंजाम दिया था. इसके बाद मदेयगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 27 मई की रात को मुकदमा दर्ज किया. साथ ही मदेयगंज पुलिस ने मासूम बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.


पुलिस ने किया आरोपी का एनकाउंटर


Advertisement

इसके साथ ही एसीपी महानगर नेहा त्रिपाठी के नेतृत्व में मदेयगंज थाना प्रभारी राजेश सिंह की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया. इस दौरान पुलिस को आरोपी के बंधा रोड स्थित रघुवंशी ढाल के पास होने की सूचना मिली. इसके बाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार कमल किशोर को रोकने का इशारा किया, लेकिन वह पुलिस को देख भागने लगा और उसने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी.


पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें कमल किशोर के पैर में गोली लग गई. पुलिस ने घायल अवस्था में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया.

Advertisement

डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव ने मीडिया को दी जानकारी 


डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कमल किशोर नाम के एक शख्स को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि 27 मई की रात को एक पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया. इसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीमें लगाई गई थी. आज उस आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी के पास से मोटरसाइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है.

Advertisement


बता दें कि आरोपी लखनऊ के मदेयगंज बंधा रोड के झोपड़पट्टी में रहता है और वह मूल रूप से सिधौली जिला सीतापुर का रहने वाला है.

यह भी पढ़ें


फिलहाल पुलिस ने आरोपी को घायल अवस्था में इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें