×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: ग्रुप-D कर्मचारियों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, जाने क्या-क्या करना होगा

Haryana: यह प्रकिया पूरे राज्य में चरणबद्ध तरीके से कराई जाएगी. पंचकूला में इसे उपायुक्त स्तर पर पूरा किया जाएगा, जबकि अन्य जिलों में संबधित मण्डलयुक्त निगरानी करेंगे. मुख्य सचिव कार्यकाल ने सभी कार्यक्रमों कि सूचि और डेट्स जारी कर दी है , ताकि हर मंडल में सही समय पर सत्यापन हों सके.

Author
02 Apr 2026
( Updated: 02 Apr 2026
04:46 PM )
हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: ग्रुप-D कर्मचारियों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, जाने क्या-क्या करना होगा
Image Source:Social Media
Advertisement

Haryana Group-D employees: पिछले साल हरियाणा सरकार ने भर्ती किए गए ग्रुप - D के 13 246 कर्मचारियों का बायोमेट्रिक सत्यापन कराने का फैसला किया है. ये सभी कर्मचारी विज्ञापन संख्या 01 / 2023 के तहत कॉमन केंडर में चयनित हुए थे.सरकार का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि भर्ती प्रकिया पूरी तरह पारदर्शी हो और कर्मचारियों के रिकॉर्ड सही और प्रमाणित हों.  यह प्रकिया पूरे राज्य में चरणबद्ध तरीके से कराई जाएगी. पंचकूला में इसे उपायुक्त स्तर पर पूरा किया जाएगा, जबकि अन्य जिलों में संबधित मण्डलयुक्त निगरानी करेंगे. मुख्य सचिव कार्यकाल ने सभी कार्यक्रमों कि सूचि और डेट्स जारी कर दी है , ताकि हर मंडल में सही समय पर सत्यापन हों सके. 

अंबाला और करनाल मंडल का कार्यक्रम

अंबाला मंडल में बायोमेट्रिक सत्यापन 20 अप्रैल को होगा। इस दिन 1,451 कर्मचारियों का सत्यापन किया जाएगा.इनमें 1,417 कर्मचारी अलग-अलग विभागों में तैनात हैं और 34 कर्मचारी मंडल आयुक्त कार्यालय से जुड़े हैं. इसके बाद करनाल मंडल में 21 अप्रैल को 1,662 कर्मचारियों का सत्यापन होगा, जिनमें अधिकांश कर्मचारी विभागों में कार्यरत हैं.

Advertisement

रोहतक और हिसार मंडल का कार्यक्रम

रोहतक मंडल में बायोमेट्रिक सत्यापन 22 और 23 अप्रैल को होगा. यहां सबसे ज्यादा 3,750 कर्मचारियों का सत्यापन होगा. इसमें 3,389 कर्मचारी विभागों में कार्यरत हैं और 361 कर्मचारी मंडल आयुक्त कार्यालय से जुड़े हैं. हिसार मंडल में यह प्रक्रिया 24 और 27 अप्रैल को आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 2,918 कर्मचारियों का सत्यापन किया जाएगा.

फरीदाबाद, गुरुग्राम और पंचकूला का कार्यक्रम

फरीदाबाद मंडल में 28 अप्रैल को 960 कर्मचारियों का सत्यापन होगा, जिनमें 954 कर्मचारी विभागों में कार्यरत हैं. गुरुग्राम मंडल में 29 अप्रैल को 1,841 कर्मचारियों का सत्यापन किया जाएगा. अंत में पंचकूला में 30 अप्रैल को 664 कर्मचारियों का सत्यापन होगा, जिसमें चंडीगढ़, पंचकूला और अन्य विभागों से जुड़े कर्मचारी शामिल हैं.

Advertisement

प्रक्रिया सुचारू और पारदर्शी बनाने के निर्देश

यह भी पढ़ें

सरकार ने सभी मंडलायुक्तों और पंचकूला के उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि सत्यापन प्रक्रिया सही और समय पर पूरी हो. इसके लिए पर्याप्त स्टाफ और संसाधनों की व्यवस्था करनी होगी. सत्यापन के बाद उपस्थित और अनुपस्थित कर्मचारियों की पूरी रिपोर्ट तैयार कर जमा करनी होगी. साथ ही विभागाध्यक्षों को यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी कर्मचारी तय तारीख पर सत्यापन के लिए उपस्थित हों. इसके लिए प्रत्येक मंडल में नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए जाएंगे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें