UP में होगा मंत्रिमंडल का विस्तार... CM योगी की टीम में शामिल हो सकते हैं 6 नए चेहरे, जानें किन नेताओं के नाम चर्चा में ।
उत्तर प्रदेश में जल्द योगी कैबिनेट का विस्तार हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक, रविवार को छह नए चेहरों को मंत्री बनाया जा सकता है. इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से अहम मुलाकात करेंगे.
Follow Us:
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की पहली सरकार बनने और बिहार में सम्राट चौधरी कैबिनेट के विस्तार के बाद अब उत्तर प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है. यहां अगले साल विधानसभा का चुनाव होना है. इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. सूत्रों के मुताबिक, रविवार को मंत्रिमंडल विस्तार होने की संभावना जताई जा रही है. माना जा रहा है कि इस दौरान छह नए चेहरों को योगी कैबिनेट में जगह मिल सकती है.
राज्यपाल से मिलेंगे CM योगी
कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करेंगे. यह बैठक शाम 6:30 बजे प्रस्तावित है. राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसी दौरान नए मंत्रियों के नामों और विभागों को लेकर अंतिम चर्चा हो सकती है.
यूपी सरकार में अभी कितने मंत्री हैं?
जानकारी देते चलें कि उत्तर प्रदेश सरकार में कुल 54 मंत्री शामिल हैं. इनमें 21 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 19 राज्य मंत्री हैं. विधानसभा की कुल 403 सीटों के हिसाब से राज्य में अधिकतम 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं. ऐसे में अभी छह पद खाली हैं और माना जा रहा है कि इन्हीं सीटों को भरने की तैयारी चल रही है.
इन नेताओं के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में
सूत्रों की मानें तो इस बार सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है. संभावित नामों में पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, चायल से विधायक पूजा पाल, ऊंचाहार से विधायक मनोज पांडे, खागा सीट से विधायक कृष्णा पासवान, मल्लवां से विधायक आशीष सिंह आशु और अशोक कटारिया का नाम चर्चा में है.
यह भी पढ़ें
बहरहाल, अब सभी की नजर योगी सरकार के अगले कदम पर टिकी है. माना जा रहा है कि यह कैबिनेट विस्तार आने वाले चुनावी समीकरणों को भी प्रभावित कर सकता है. और शायद यही वजह भी है कि विधानसभा चुनाव में अब एक साल से कम बचे वक़्त में इस तरह से मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा रहा है.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें