BSEB Bihar Board Result: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, कैसे करें चेक; कौन बना टॉपर जानें सबकुछ
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट आज दोपहर 1:30 बजे जारी हुआ, 13 लाख से ज्यादा छात्रो-छात्राओं ने इस बार राज्य में 12वीं की परीक्षा में भाग लिया था. राजधानी पटना में शिक्षा मंत्री रिजल्ट जारी किया. कुल 85.19 स्टूडेंट्स पास हुए हैं.
Follow Us:
Bihar Board 12th Result 2026: बिहार के लाखों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद खास है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी BSEB आज 23 मार्च को 12वीं यानी इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है. लंबे बोर्ड के दोपहर 1:30 बजे पटना में शिक्षा मंत्री रिजल्ट जारी किया. बोर्ड द्वारा जारी किए गए नतीजों के मुताबिक कुल मिलाकर 85.89 प्रतिशत छात्रों ने किया पास, जिसमें से 86.23 छात्राएं हुईं पास और 84.09 छात्र हुए सफल.
इस मौके पर बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर के साथ-साथ शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर भी मौजूद रहें. जैसे ही रिजल्ट घोषित होगा, छात्र आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com और bsebexam.com पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे. बोर्ड द्वारा जारी किए ने रिजल्ट के मुताबिक, साइंस स्ट्रीम में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश ने 481 अंक प्राप्त कर टॉप किया है. इन्हें 96.20 फीसदी नंबर मिले हैं.
1 फरवरी से 15 फरवरी तक हुई थी परीक्षा
इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी. इसमें करीब 13 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्रों के मन में रिजल्ट को लेकर उत्सुकता बनी हुई थी. अब उनका इंतजार खत्म होने जा रहा है.
मेरिट लिस्ट में 26 टॉपर्स
मेरिट लिस्ट में शामिल कुल 26 टॉपर्स में से 19 छात्राएं शामिल हैं. कला और वाणिज्य संकाय की टॉपर जहां छात्राएं रहीं, वहीं विज्ञान संकाय में छात्र ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर टॉपर बना. इस साल विज्ञान संकाय में आदित्य प्रकाश अमन (समस्तीपुर) ने 481 अंक प्राप्त कर प्रदेश का टॉपर बना. उनका प्रतिशत 96 प्रतिशत रहा. इसके अलावा कला संकाय में रितु कुमारी ने 489 अंक लाकर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि वाणिज्य संकाय में टॉपर गई निशु कुमारी, 479 अंक लाकर बनीं.
SMS और QR कोड से भी देखें रिजल्ट
अगर इंटरनेट की समस्या हो तो भी छात्र अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं. इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर BIHAR12 <स्पेस> ROLL NUMBER टाइप करें और इसे 56263 नंबर पर भेज दें. कुछ ही सेकंड में रिजल्ट आपके मोबाइल पर आ जाएगा. इसके अलावा QR कोड स्कैन करके भी रिजल्ट चेक करने की सुविधा दी गई है. इसके अलावा छात्र अपना रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in के अलावा interbiharboard.com और bsebexam.com पर भी चेक कर सकते हैं. इसके लिए रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स भरनी होंगी.
पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट
अगर पिछले साल की बात करें तो 2025 में कुल पास प्रतिशत 86.56% रहा था. इसमें कॉमर्स स्ट्रीम ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया था, जहां पास प्रतिशत 94.77% था. वहीं साइंस में 89.50% और आर्ट्स में 82.75% छात्र पास हुए थे. इस बार भी छात्रों को अच्छे रिजल्ट की उम्मीद है.
टॉपर्स पर होगी इनामों की बारिश
यह भी पढ़ें
इस साल बिहार बोर्ड ने टॉपर्स के लिए इनाम को और खास बना दिया है. प्रथम स्थान पाने वाले छात्र को 2 लाख रुपये नगद, एक लैपटॉप और किंडल ई-बुक रीडर दिया जाएगा. दूसरे स्थान पर 1.5 लाख रुपये और लैपटॉप, जबकि तीसरे स्थान पर 1 लाख रुपये और लैपटॉप मिलेगा. चौथे से दसवें स्थान तक के छात्रों को 20 हजार रुपये और एक लैपटॉप दिया जाएगा.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें