सड़कों पर इफ्तारी बंद होगी और जय श्रीराम बोलने पर हटेगा प्रतिबंध... पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले - टीएमसी ने बंगाल को किया कंगाल
योगी आदित्यनाथ ने टीएमसी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि 4 मई के बाद ममता दीदी की पार्टी के सभी गुंडे पंचर बनते दिखाई देंगे. उन्होंने कहा कि जो बंगाल भारत को राष्ट्रगान देने वाला है, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की विरासत वाला है, आज उसकी स्थिति क्या हो गई है? टीएमसी के गुंडे जगह-जगह कब्जा करते हैं.
Follow Us:
पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे चरण के मतदान से 2 दिन पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की 3 सीटों पर रैली और जनसभाएं की. इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को जमकर घेरा. योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की हालात और वर्तमान स्थिति को देखते हुए ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कभी कला, साहित्य और औद्योगिक समृद्धि के लिए पहचान रखने वाला बंगाल आज बदहाली की ओर धकेल दिया गया है. इससे पहले कांग्रेस, फिर वामपंथी सरकारों और पिछले 15 वर्षों से टीएमसी ने बंगाल को कंगाल कर दिया है.
योगी ने कहा कि जब हम जय श्रीराम या हर-हर महादेव का नारा लगाते हैं, तो ममता दीदी डर जाती हैं. उन्हें सत्ता हिलती हुई नजर आती है. जानकारी के लिए बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में हो रहा है, जिसके आखिरी चरण का मतदान 29 अप्रैल को होना है और नतीजे 4 मई को आएंगे.
'ममता सरकार ने डेमोग्राफी बदलने की साजिश रची'
योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषणों के जरिए कहा कि बंगाल की इस पावन धरा ने श्री चैतन्य महाप्रभु को जन्म दिया, जिन्होंने हरि-कीर्तन के माध्यम से “हरे राम-हरे कृष्ण” का शंखनाद किया था. इसी धरा में स्वामी विवेकानंद ने दुनिया के हिंदुओं को संदेश दिया था कि “गर्व से कहो हम हिंदू हैं.” आज जब टीएमसी सरकार बंगाल की डेमोग्राफी को साजिश के तहत बदलने की कोशिश कर रही है, तब स्वामी विवेकानंद जी का यह उद्घोष हम सबको एक नई प्रेरणा दे रहा है. यह बंगाल की धरा है, जिसने भारत के युवाओं की भुजाओं में नया जोश भरने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महान नेता को जन्म दिया. नेताजी ने कहा था कि “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा.” वह बंगाल, जो कभी कला और साहित्य के कारण भारत की सांस्कृतिक राजधानी कहलाता था और अपने कल-कारखानों के कारण भारत की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन था, उस बंगाल में ममता दीदी “जय श्रीराम” और “हर-हर महादेव” का नारा लगाने पर नाराज हो जाती हैं. उन्हें अपनी सत्ता हिलती दिखाई देने लगती है.
ममता दीदी सड़कों पर नमाज पढ़वाती हैं- सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अभी हाल में तारकेश्वर में भगवान तारकनाथ के दर्शन करके आया हूं. अगर यहां डबल इंजन की भाजपा सरकार होती, तो तारकनाथ मंदिर में काशी विश्वनाथ की तर्ज पर भव्य कॉरिडोर बनता, श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलतीं और एक-एक व्यापारी को भी व्यवस्थित रूप से अपना व्यवसाय करने का अवसर प्राप्त होता. ममता दीदी सड़कों पर नमाज पढ़वाती हैं और इफ्तार की दावत करवाती हैं.
'बंगाल की डेमोग्राफी बदला जा रहा'
योगी ने कहा कि बंगाल में भारत की सनातन परंपरा के बारे में बोलने पर प्रतिबंध लगाया जाता है. बंगाल की डेमोग्राफी को बदला जा रहा है. “जय श्रीराम”, मां दुर्गा की पूजा और मूर्ति विसर्जन की शोभायात्रा पर प्रतिबंध लगाया जाता है. हिंदुओं के किसी भी प्रमुख त्योहार से पहले यहां उपद्रव शुरू हो जाता है, कर्फ्यू लगा दिया जाता है और सरेआम हत्याएं होती हैं. लव और लैंड जिहाद जैसी घटनाएं लगातार घटित हो रही हैं, लेकिन टीएमसी मौन साधे रहती है. आज इस मौन और अन्याय के खिलाफ बंगाल मुखर हो उठा है. टीएमसी के कुशासन से मुक्ति पाने के लिए बंगाल की जनता सड़कों पर उतर आई है.
'उत्तर प्रदेश में दंगा और गुंडागर्दी समाप्त हो चुकी है'
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में भी यही स्थिति थी. आज उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी समाप्त हो चुकी है, कर्फ्यू समाप्त हो चुका है, दंगे समाप्त हो चुके हैं. बेटियां और व्यापारी सुरक्षित हैं. लव जिहाद और लैंड जिहाद पर पूरी तरह अंकुश लगाया गया है. गोमाता को कटने और हिंदुओं को बंटने नहीं दिया जाएगा. आज उत्तर प्रदेश में यह साकार रूप से दिखाई दे रहा है. अगर कोई गोमाता की हत्या करेगा, तो उसे भुगतना पड़ेगा. कोई माफिया किसी व्यापारी को धमकी देता है या किसी गरीब या व्यापारी की संपत्ति पर कब्जा करता है, तो यूपी का बुलडोजर उसकी हड्डी-पसली एक कर देगा. आज उत्तर प्रदेश में राम नाम की गूंज है. “हरे राम-हरे राम, राम-राम हरे-हरे, हरे कृष्ण-हरे कृष्ण, कृष्ण-कृष्ण हरे-हरे” की गूंज है. “हर-हर महादेव” और “नमः पार्वती पतये, हर-हर महादेव” की गूंज है.
'टीएमसी के गुंडे पंचर बनाते दिखाई देंगे'
योगी आदित्यनाथ ने टीएमसी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि 4 मई के बाद ममता दीदी की पार्टी के सभी गुंडे पंचर बनते दिखाई देंगे. उन्होंने कहा कि जो बंगाल भारत को राष्ट्रगान देने वाला है, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की विरासत वाला है, आज उसकी स्थिति क्या हो गई है? टीएमसी के गुंडे जगह-जगह कब्जा करते हैं, लेकिन 23 अप्रैल को पहले चरण के मतदान के रुझानों के बाद एक नया उत्साह पैदा हुआ है. टीएमसी के गुंडे अब अपना ठिकाना ढूंढ़ रहे हैं.
“हर-हर महादेव” बोलने पर प्रतिबंध नहीं होगा'- सीएम योगी
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार का मतलब है सुशासन. यह आपको शासन की योजनाओं का लाभ देने की गारंटी है, आपके विकास की गारंटी है, बेटी की सुरक्षा की गारंटी है, व्यापारी की सुरक्षा की गारंटी है, बंगाल के नौजवानों के लिए रोजगार की गारंटी है और माताओं-बहनों के लिए स्वावलंबन की गारंटी है. हमारी विरासत से जुड़े महाकाली स्थान और बाबा तारकनाथ स्थान पर भव्य कॉरिडोर के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा. डबल इंजन की सरकार में “जय श्रीराम” बोलने पर प्रतिबंध नहीं होगा, “हर-हर महादेव” बोलने पर प्रतिबंध नहीं होगा, लेकिन सड़कों पर इफ्तारी की दावत जरूर बंद जरूर हो जाएगी.
'आप डरो मत, आपको भयभीत नहीं होना है'
मुख्यमंत्री ने कहा कि टीएमसी एससी-एसटी विरोधी भी है. पहली बार भारत की कोई बेटी, जनजातीय समाज से जन्म लेने वाली कोई बहन, भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर विराजमान है, लेकिन जब वह बंगाल आती हैं. तो ममता दीदी प्रोटोकॉल का पालन नहीं करतीं और उन्हें उचित सम्मान नहीं देतीं. आपके पास अब अवसर है. आप डरो मत, आपको भयभीत नहीं होना है. अब टीएमसी के गुंडों को जवाब देने का समय आ गया है.
'घबराने की आवश्यकता नहीं है'
यह भी पढ़ें
सीएम योगी ने कहा कि जिन्होंने बीजेपी के कार्यकर्ताओं को मारा है, जिन्होंने व्यापारियों का उत्पीड़न किया है, जिन्होंने उद्योगों को लूटा है, जिन्होंने नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया है, अब उन्हें पता लगेगा कि लूट, घूसखोरी और गुंडागर्दी का जवाब क्या होता है. इसलिए घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है. पूरे उत्साह के साथ एकजुट होकर हर वह व्यक्ति, जो “आमार सोनार बांग्ला” के पक्ष में है, आगे आए.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें