×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

सैमसन का शतक, ओवरटन की घातक गेंदबाजी...लय में लौटी CSK, दिल्ली को रौंदा...ऑरेंज कैप अब भी सूर्यवंशी के पास

IPL 2026 में चेन्नई सुपरकिंग्स लय में लौटती दिख रही है. विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के शतक और जेमी ओवरटन की घातक गेंदबाजी की बदौलत सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हरा दिया है.

Author
12 Apr 2026
( Updated: 12 Apr 2026
10:18 AM )
सैमसन का शतक, ओवरटन की घातक गेंदबाजी...लय में लौटी CSK, दिल्ली को रौंदा...ऑरेंज कैप अब भी सूर्यवंशी के पास
CSK Vs Delhi Capitals/ Image: IANS
Advertisement

आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 23 रनों से हराया. सीएसके की इस जीत के नायक गेंद से जेमी ओवरटन रहे. उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 18 रन देकर 4 विकेट चटकाए. जेमी ओवरटन चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए एक मुकाबले में 4 विकेट लेने वाले महज तीसरे गेंदबाज बने हैं.

ओवरटन से पहले यह कारनामा सिर्फ इमरान ताहिर और शादाब जकाती ही कर सके हैं. ओवरटन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए समीर रिजवी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स और आकीब नबी का बड़ा विकेट निकाला. ओवरटन के साथ-साथ अंशुल कंबोज ने भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 35 रन देकर 3 विकेट चटकाए. सीएसके ने इस जीत के साथ ही सीजन के चौथे मैच में अपनी पहली जीत दर्ज की है और अंकतालिका में एक स्थान की छलांग लगाई है.

सीएसके से मिले 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 189 रन बनाकर सिमट गई. दिल्ली को केएल राहुल और पाथुम निसांका ने अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े. हालांकि, केएल राहुल अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 18 रन बनाकर आउट हुए, जबकि निसांका 24 गेंदों में 41 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटे. समीर रिजवी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और महज 6 रन बनाकर जेमी ओवरटन का शिकार बने. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए. अंत के ओवरों में ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 गेंदों में 60 रनों की दमदार पारी खेली, लेकिन वह टीम की हार को नहीं टाल सके.

फॉर्म में लौटे संजू, ठोका शतक!

Advertisement

इससे पहले, संजू सैमसन ने चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली. संजू ने 56 गेंदों में 15 चौके और 4 छक्के लगाकर 115 रन की पारी खेली. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से निराश किया और वह 18 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए. आयुष म्हात्रे 59 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए. आयुष ने अपनी पारी में 3 चौके और 4 छक्के लगाए. शिवम दुबे ने 10 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए. इस प्रदर्शन के बाद संजू सैमसन सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में आठवें स्थान पर चले गए हैं, उनके 4 मैचों में 137 रन हो गए हैं.

क्या है Points Table का हाल!

अंकतालिका पर नजर डालें तो राजस्थान रॉयल्स 4 मैच के बाद 8 अंक के साथ पहले, पंजाब किंग्स 4 मैच के बाद 7 अंक के साथ दूसरे, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 3 मैच के बाद 4 अंक के साथ तीसरे, दिल्ली कैपिटल्स 4 मैचों के बाद 4 अंक के साथ चौथे स्थान पर है.

लखनऊ सुपर जायंट्स 3 मैचों में 4 अंक के साथ पांचवें और सनराइजर्स हैदराबाद 4 मैचों में 2 अंक के साथ छठे स्थान पर है.

Advertisement

गुजरात टाइटंस 3 मैचों में 2 अंक के साथ सातवें, मुंबई इंडियंस 3 मैचों में 2 अंक के साथ आठवें, चेन्नई सुपर किंग्स 4 मैचों में 2 अंक के साथ नौवें और केकेआर 4 मैचों में 1 अंक के साथ दसवें स्थान पर है. समान अंक के बावजूद टीमों का स्थान रन रेट के आधार पर तय किया गया है.

वैभव सूर्यवंशी के पास ऑरेंज कैप!

ऑरेंज कैप अभी भी राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी के पास है जिन्होंने 4 मैचों में 200 रन बनाए हैं, जबकि पर्पल कैप राजस्थान रॉयल्स के रवि बिश्नोई के नाम है जिन्होंने 4 मैचों में 9 विकेट लिए हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें