×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

PBKS vs SRH: पंजाब किंग्स की दमदार जीत, 6 विकेट से हराया हैदराबाद को

शनिवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर Indian Premier League 2026 में अपनी तीसरी जीत दर्ज की.

Author
11 Apr 2026
( Updated: 11 Apr 2026
08:18 PM )
PBKS vs SRH: पंजाब किंग्स की दमदार जीत, 6 विकेट से हराया हैदराबाद को
image credits : IANS
Advertisement

पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की. इसी के साथ पीबीकेएस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में तीसरा मैच अपने नाम किया है. यह टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर बनी हुई है. वहीं, 4 में से 3 मैच गंवाने के बाद एसआरएच छठे स्थान पर है. 

SRH की तेज शुरुआत, 219 रन का बड़ा स्कोर

महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 219 रन बनाए. इस टीम को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 8.1 ओवरों में 120 रन जुटाए.

ट्रेविस हेड 23 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 38 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ 74 रन की पारी खेली. टीम ने इन दोनों सलामी बल्लेबाजों को 8.3 ओवरों में 122 के स्कोर पर गंवा दिया था.

Advertisement

यहां से कप्तान ईशान किशन ने हेनरिक क्लासेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 33 गेंदों में 47 रन की साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर की तरफ पहुंचाया. ईशान 17 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 27 रन बनाकर आउट हुए. यहां से हेनरिक क्लासेन ने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को 200 के पार पहुंचा दिया. क्लासेन 33 गेंदों में 2 बाउंड्री के साथ 39 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अनिकेत वर्मा ने 18 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. विपक्षी खेमे से अर्शदीप सिंह और शशांक शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए। जेवियर बार्टलेट ने 1 विकेट अपने नाम किया.

PBKS की विस्फोटक बल्लेबाजी, आसान जीत

इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 18.5 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस टीम को प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 6.2 ओवरों में 99 रन की साझेदारी की.

प्रियांश 20 गेंदों में 5 छक्कों और 5 चौकों के साथ 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि प्रभसिमरन ने 25 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 51 रन की पारी खेली. पीबीकेएस ने 117 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए थे. यहां से नेहल वढेरा ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ चौथे विकेट के लिए 35 गेंदों में 69 रन जुटाते हुए टीम को जीत के करीब ला दिया.

नेहल ने 14 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, जिसके बाद शशांक सिंह (नाबाद 16) ने कप्तान का साथ देते हुए टीम को 7 बॉल शेष रहते जीत दिलाई. श्रेयस 33 गेंदों में 5 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 69 रन बनाकर नाबाद रहे. विपक्षी खेमे से शिवांग कुमार ने 33 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि हर्ष दुबे ने 1 विकेट प्राप्त किया.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें