×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

वृंदावन में दर्दनाक हादसा: यमुना नदी में नाव पलटने से 6 की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन क्षेत्र में शुक्रवार को यमुना नदी में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यमुना नदी में बने पीपा पुल के पास श्रद्धालुओं और पर्यटकों से भरी एक नाव अचानक पलट गई, जिसमें कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई.

Author
10 Apr 2026
( Updated: 10 Apr 2026
05:50 PM )
वृंदावन में दर्दनाक हादसा: यमुना नदी में नाव पलटने से 6 की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख
Image Credits: IANS
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. यमुना नदी में बने पीपा पुल के पास श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई है. हादसे में 6 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोगों के लापता होने की आशंका है. मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. सीएम योगी ने मथुरा हादसे पर दुख व्यक्त किया है. 

वृंदावन में यमुना नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा

वृंदावन में यमुना नदी में दोपहर में पर्यटकों को ले जा रही एक नाव अचानक से पलट गई, जिससे कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और अब भी कई लापता हैं. उनकी तलाश में गोताखोरों की टीम लगाई गई है. साथ ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं. इस घटना से इलाके में अफरातफरी का माहौल है.

Advertisement

बताया जा रहा है कि ये पर्यटक पंजाब के रहने वाले थे और वृंदावन घूमने के लिए आए थे.

 6 पर्यटकों की मौत

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि छह शव बरामद कर लिए गए हैं। लापता लोगों को खोजने के प्रयास जारी हैं.

Advertisement

बताया जा रहा है कि नोट में दो दर्जन से ज्यादा पर्यटक सवार थे. बचाव अभियान जारी है, जिसमें स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एसडीआरएफ) और नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एनडीआरएफ) की टीमें और लगभग 50 स्थानीय गोताखोर शामिल हैं.

सीएम योगी ने जताया दुख 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि जनपद मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं.

उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य संचालित करने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें