एक्शन में CM योगी, नोएडा में श्रमिकों की समस्या के समाधान के लिए हाई लेवल कमेटी गठित, अराजक तत्वों से सावधान रहने की अपील
नोएडा में श्रमिकों के हितों को लेकर किए गए सीएम योगी के कई ताबड़तोड़ ऐलानों के बाद सरकार ने एक हाई लेवल कमेटी का गठन किया है. इसे विभिन्न पक्षों और स्टेकहोल्डर्स के साथ बातचीत कर औद्योगिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था स्थापित करने का मेंडेट दिया गया है.
Follow Us:
नोएडा में श्रमिकों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर किए गए प्रदर्शनों के बीच योगी सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है. शासन ने गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) जिले की कई कंपनियों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में उपजे असंतोष की स्थिति को देखते हुए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है. इस समिति को संबंधित स्टेकहोल्डर्स के साथ प्रभावी संवाद स्थापित कर औद्योगिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
कौन-कौन होगा इस समिति में?
उक्त समिति के अध्यक्ष औद्योगिक विकास आयुक्त, उत्तर प्रदेश होंगे. समिति में अपर मुख्य सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, उत्तर प्रदेश तथा प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन विभाग, उत्तर प्रदेश को सदस्य के रूप में नामित किया गया है. इसके अतिरिक्त सदस्य सचिव के रूप में उत्तर प्रदेश (कानपुर) से नामित अधिकारी को सम्मिलित किया गया है.
नोएडा पहुंची हाई लेवल कमेटी!
समिति में श्रमिक संगठनों के 05 प्रतिनिधि एवं उद्यमी संघों के 03 प्रतिनिधि भी सदस्य के रूप में शामिल हैं. ज्ञात हो कि ये स्तरीय समिति जनपद गौतम बुद्ध नगर पहुंच चुकी है और प्राथमिकता के आधार पर संबंधित प्रकरण की विवेचणा करते हुए अपनी रिपोर्ट शीघ्र ही शासन को प्रस्तुत करेगी.
हमारी सरकार श्रमिकों के साथ है, उद्यमी को सुरक्षा देगी और हर श्रमिक को संरक्षण भी प्रदान करेगी... pic.twitter.com/cvGAxawCpk
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 13, 2026
कारोबारी माहौल खराब करने वालों से सावधान रहने की CM योगी ने की अपील
आपको बता दें कि जनपद मुजफ्फरनगर में ₹951 करोड़ से अधिक लागत की 423 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि औद्योगिक अशांति (कारोबारी माहौल को खराब करने वाले) पैदा करने वाले लोगों से सावधान रहें. उन्होंने आगे कहा कि मैं सभी उद्यमियों से भी अपील करूंगा कि वो श्रमिकों, कार्मिकों के साथ सीधे संवाद स्थापित करें.
CM योगी ने श्रमिकों को दिया उनकी और उनके हितों की सुरक्षा का भरोसा
सीएम ने इस दौरान अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि हमारी सरकार श्रमिकों के साथ है, उद्यमी को सुरक्षा देगी, हर श्रमिक को संरक्षण भी देगी. उनका उचित मानदेय भी देगी, हमने गतवर्ष ही कारपोरेशन गठित कर दिया है. इसके माध्यम से इसी महीने से उसकी सिफारिश लागू होने वाली है. डबल इंजन सरकार पीएम के नेतृत्व में सुरक्षा सुशासन सेवा का मॉडल खड़ा कर रही है.
औद्योगिक अशांति पैदा करने वालों से सावधान रहिए, उनको सफल मत होने दीजिए... pic.twitter.com/J9UDp5vZia
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 13, 2026यह भी पढ़ें
इतना ही नहीं सीएम योगी ने आगे कहा कि कुछ लोग शांति, समृद्धि की ओर बढ़ने से रोकने के लिए अशांति फैलाने के लिए षड़यंत्र कर रहे है. उन्होंने दोहराया कि सभी कार्मिकों, श्रमिकों से अपील करूंगा, डबल इंजन की सरकार हमेशा आपके साथ खड़ी है. कोरोना काल में सभी श्रमिकों के लिए डबल इंजन सरकार ने गाड़ियों से घर भिजवाया.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें