×
जिस पर देशकरता है भरोसा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया इप्सोवा दिवाली मेले का उद्घाटन, सांस्कृतिक और तकनीकी रंगों से सजा रांची

तीन दिवसीय दिवाली मेले में सांस्कृतिक, कलात्मक और तकनीकी गतिविधियों का संगम देखने को मिल रहा है.उद्घाटन के बाद दिनभर स्थानीय कलाकारों के लोकनृत्य प्रस्तुत किए गए, जबकि सिक्किम और राजस्थान के पारंपरिक नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र बने रहे.म्यूजिक स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है.

Author
17 Oct 2025
( Updated: 11 Dec 2025
08:34 AM )
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया इप्सोवा दिवाली मेले का उद्घाटन, सांस्कृतिक और तकनीकी रंगों से सजा रांची
Image_@HemantSorenJMM
Advertisement

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को इंडियन पुलिस सर्विस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (इप्सोवा) की ओर से आयोजित तीन दिवसीय दिवाली मेले का उद्घाटन किया.रांची के जैप-1 मैदान, डोरंडा में आयोजित इस रंगारंग आयोजन में राज्य के पुलिस अधिकारियों, उनके परिजनों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया.

मुख्यमंत्री सोरेन ने किया इप्सोवा दिवाली मेले का उद्घाटन

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि इप्सोवा कोई नया नाम नहीं है, बल्कि यह संस्था वर्षों से समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों की सहायता में अग्रणी रही है.उन्होंने कहा, “यह संस्था पुलिस अधिकारियों के परिजनों द्वारा संचालित है, जो न सिर्फ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं बल्कि राज्य में सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल पेश कर रहे हैं.”

Advertisement

जरूरतमंदों के साथ खड़ा होना ही सच्ची दीपावली

उन्होंने कहा, “आज जरूरत है कि समाज के हर जरूरतमंद को हम अपने साथ खड़ा करें.इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा.यह सच्ची दिवाली होगी.”

तीन दिवसीय दिवाली मेले में सांस्कृतिक, कलात्मक और तकनीकी गतिविधियों का संगम देखने को मिल रहा है.उद्घाटन के बाद दिनभर स्थानीय कलाकारों के लोकनृत्य प्रस्तुत किए गए, जबकि सिक्किम और राजस्थान के पारंपरिक नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र बने रहे.म्यूजिक स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है.

Advertisement

सांस्कृतिक और तकनीकी रंगों से सजा रांची

मेले में लाइव पॉटरी मेकिंग, सोहराय पेंटिंग और पोर्ट्रेट मेकिंग जैसी कलाएं भी प्रदर्शित की गईं.मेले का प्रमुख आकर्षण पुलिस मॉडर्नाइजेशन स्टॉल हैं, जहां अत्याधुनिक हथियार, गोला-बारूद, लैंडमाइन वाहन, एयरो मॉडलिंग और आर्चरी प्रदर्शन किए जा रहे हैं.इस अनूठे मेल से न केवल मनोरंजन, बल्कि सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता का भी संदेश प्रसारित किया जा रहा है.

उद्घाटन के मौके पर विधायक कल्पना सोरेन भी रही मौजूद

यह भी पढ़ें

मेले के उद्घाटन के मौके पर हेमंत सोरेन की पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन, पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता, एडीजी प्रिया दुबे, इप्सोवा की अध्यक्ष शिखा गुप्ता सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें