×
जिस पर देशकरता है भरोसा

'अपना शक्तिमान अपने पास रखो’, ‘धुरंधर’ रणवीर सिंह पर ऐसा क्या बोल गए मुकेश खन्ना, फैंस से नहीं हुआ बर्दाश्त सिखा दिया सबक

शक्तिमान पर फिल्म बनाने की चर्चा काफी समय से चर्चाओं में चल रही है. हालांकि मुकेश खन्ना रणवीर सिंह को इस किरदार में लेने के विचार का खुलकर विरोध कर रहे हैं. अब उन्होंने कुछ ऐसा बोल दिया, जिसके बाद बवाल मच गया.

'अपना शक्तिमान अपने पास रखो’, ‘धुरंधर’ रणवीर सिंह पर ऐसा क्या बोल गए मुकेश खन्ना, फैंस से नहीं हुआ बर्दाश्त सिखा दिया सबक
Image credits: IANS/Instagram/Adityadhar
Advertisement

धुरंधर 2 में हमजा अली मजारी और जसकीरत के रोल के लिए रणवीर सिंह को खूब तारीफें मिल रही हैं, एक्टर की फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफ़िस पर बड़े-बड़े इतिहास रच दिए हैं. दुनियाभर में इस फिल्म ने 1800 करोड़ की कमाई कर सभी को चौंका दिया है. 

रणवीर सिंह पर क्या बोल गए मुकेश खन्ना?

वहीं दूसरी शक्तिमान का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुए मुकेश खन्ना को रणवीर सिंह के चेहरे पर नेगेटिविटी दिखाती है. यही वजह है कि शक्तिमान के रोल के लिए मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह के चुने जाने असहमति जताई है. 

दरअसल काफी टाइम से शक्तिमान पर फिल्म बनाने की चर्चा काफी समय से चर्चाओं में चल रही है. हालांकि मुकेश खन्ना  रणवीर सिंह को इस किरदार में लेने के विचार का खुलकर विरोध कर रहे हैं. हाल ही में एक लीडिंग वेबसाइट के साथ बातचीत में मुकेश खन्ना से ये सवाल किया गया कि क्या धुरंधर में रणवीर को देखने के बाद क्या शक्तिमान का रोल निभाने को लेकर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है.

Advertisement

‘अब तो रणवीर सिंह बहुत बड़ा एक्टर बन गया है’

इस सवाल का जवाब देते हुए मुकेश खन्ना ने कहा, “मुझे लगा कि धुरंधर चल गई, अब तो रणवीर सिंह बहुत बड़ा एक्टर बन गया है. मुझे शक्तिमान के लिए कोई बड़ा एक्टर नहीं चाहिए, मुझे कोई स्टार नहीं चाहिए. मैं शक्तिमान की एक ऐसी छवि चाहता हूं जो रणवीर के साथ न हो, इसीलिए मैंने इसका विरोध किया. मैं उनकी एक्टिंग के खिलाफ नहीं हूं.”

‘चेहरा शक्तिमान के अनुरूप होना चाहिए’

एक्टर ने आगे कहा, “रणवीर के चेहरे पर बहुत अधिक नेगेटिविटी है. वो अलाउद्दीन खिलजी कर सकता है, गली बॉय कर चुका है, वो धुरंधर कर गया... बहुत अच्छा, मैंने तारीफ भी की. लेकिन मेरे लिए, शक्तिमान बनने के लिए सिर्फ एक एक्टर होने की जरूरत नहीं है, बल्कि एक चेहरे की भी जरूरत है. चेहरा शक्तिमान के अनुरूप होना चाहिए.”

Advertisement

‘नेगेटिविटी है चेहरे पर, पॉजिटिविटी नहीं है उसके चेहरे पर’

मुकेश खन्ना यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा, “मेरी आपत्ति सिर्फ यही है कि उसकी आंखों में शक्तिमान दिखना चाहिए, वो खड़ा हो तो वो षडयंत्रकारी नहीं दिखना चाहिए. मैं रणवीर को किलविश (खलनायक) के लिए साइन कर सकता हूं, शक्तिमान के लिए नहीं. नेगेटिविटी है चेहरे पर, पॉजिटिविटी नहीं है उसके चेहरे पर.”

मुकेश खन्ना पर भड़के लोग

अब मुकेश खन्ना का ये बयान लोगों को रास नहीं आया है, रणवीर सिंह के फैंस एक्टर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “शक्तिमान अब न बन पाएगी.” 

Advertisement

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “अब ज्यादा हो रहा”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, यार अब आप अपना शक्तिमान अपने पास रखो, मत बनाओ किसी को, शक्तिमान खुद बनकर घूम लेकिन चुप रह.’

मुकेश खन्ना से मुलाक़ात कर चुके हैं रणवीर सिंह

मुकेश खन्ना बार-बार रणवीर सिंह को इस किरदार के लिए रिजेक्ट कर चुके हैं, रणवीर, मुकेश खन्ना से इसे लेकर मुलाक़ात भी कर चुके हैं, हालांकि उसके बाद भी एक्टर को शक्तिमान के रोल के लिए साइन नहीं कर रहे हैं, धुरंधर के हिट होने के बाद जहां-जहां बडे़-बडे़ फ़िल्ममेकर रणवीर सिंह को साइन करना चाहता है, वहीं मुकेश खन्ना बार बार रणवीर सिंह को कास्ट पर असहमति जता देते हैं. 

Advertisement

रणवीर सिंह का वर्क फ़्रंट

बात करें रणवीर सिंह के वर्क फ़्रंट की तो जल्द ही एक्टर प्रलय नाम की फिल्म में नज़र आएंगे, जिसमें वो Zombie का किरदार निभाएंगे. इसके अलावा वो आदित्य धर की नई फिल्म में भी नज़र आ सकते हैं. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की रणवीर को शक्तिमान का रोल मिल पाता है या नहीं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें