×
जिस पर देशकरता है भरोसा

कार्तिक आर्यन ने जया बच्चन से जुड़ा पूछ लिया ऐसा सवाल, अमिताभ बच्चन ने तुरंत लगाई डांट, बोले- पागल हो क्या

कार्तिक आर्यन, अमिताभ बच्चन से उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ मजेदार सवाल पूछते नजर आ रहे हैं, जिनका जवाब बिग बी अपने खास अंदाज में देते हैं. इस दौरान कार्तिक, बिग बी से एक ऐसा सवाल पूछते हैं, जिसके बाद अमिताभ दंग रह जाते हैं और कार्तिक को मजाकिया अंदाज़ में डांट लगाते हुए उन्हें पागल बोल देते हैं.

कार्तिक आर्यन ने जया बच्चन से जुड़ा पूछ लिया ऐसा सवाल, अमिताभ बच्चन ने तुरंत लगाई डांट, बोले- पागल हो क्या
Advertisement

टीवी का सबसे लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सिर्फ ज्ञान का मंच नहीं है, बल्कि मनोरंजन और भावनाओं से जुड़ने का एक बड़ा जरिया भी है. हर सीजन में कुछ ऐसे पल देखने को मिलते हैं, जो दर्शकों के दिल को छू जाते हैं और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाते हैं. इस कड़ी में आने वाला एपिसोड भी कुछ ऐसा ही होने वाला है, जिसमें हंसी, मस्ती और निजी जिंदगी की हल्की-फुल्की झलक देखने को मिलेगी.

इस खास एपिसोड में बॉलीवुड सितारे कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे अपनी आने वाली फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' का प्रमोशन करने आएंगे. वे हॉट सीट पर बैठकर गेम को भी खेलेंगे और शो के होस्ट, महानायक अमिताभ बच्चन से मजेदार बातचीत करेंगे. 

अमिताभ ने कार्तिक को डांटा

Advertisement

सोनी टीवी ने सोशल मीडिया पर अपकमिंग एपिसोड की एक झलक साझा की, जिसमें कार्तिक आर्यन, अमिताभ बच्चन से उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ मजेदार सवाल पूछते नजर आ रहे हैं, जिनका जवाब बिग बी अपने खास अंदाज में देते हैं. इस दौरान कार्तिक, बिग बी से एक ऐसा सवाल पूछते हैं, जिसके बाद अमिताभ दंग रह जाते हैं और कार्तिक को मजाकिया अंदाज़ में डांट लगाते हुए उन्हें पागल बोल देते हैं. 

‘पागल हो क्या? हम बता देंगे उनको?’

कार्तिक आर्यन अमिताभ बच्चन से पूछते हैं कि क्या आपकी पत्नी जया बच्चन को आपके मोबाइल फोन का पासवर्ड पता है. यह सवाल सुनते ही अमिताभ बच्चन जोर से हंस जाते हैं और मजाकिया लहजे में कार्तिक से कहते हैं, "पागल हो क्या? हम बता देंगे उनको?" उनका यह जवाब सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं और माहौल हल्का-फुल्का हो जाता है. 

 

Advertisement

अमिताभ ने बनाया कोरियन हार्ट

इसके बाद, कार्तिक एक और चटपटा सवाल पूछते हैं. वह बिग बी से पूछते हैं कि क्या अमिताभ बच्चन जया से छुपकर चिप्स खाते हैं. यह सवाल सुनकर बिग बी ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं. मस्ती यहीं खत्म नहीं होती. कार्तिक आर्यन, अमिताभ बच्चन को आजकल युवाओं में लोकप्रिय कोरियन हार्ट जेस्चर बनाना सिखाते हैं. जब बिग बी यह जेस्चर बनाने की कोशिश करते हैं, तो दर्शकों के लिए यह पल बेहद प्यारा और मनोरंजक बन जाता है.

अनन्या ने बिग बी संग की मस्ती

वहीं, दूसरी ओर अनन्या पांडे भी बिग बी को शो में जेन-जी द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले शब्दों को सिखाती हैं. अनन्या 'ओओटीडी', 'ड्रिप' और 'नौ कैप' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करती हैं, जिन्हें सुनकर अमिताभ बच्चन थोड़े हैरान और उत्सुक दिखाई देते हैं. जब अनन्या उन्हें 'ड्रिप' कहती हैं, तो अमिताभ बच्चन मजाक में कहते हैं कि उनके लिए ड्रिप का मतलब छत से टपकता पानी होता है. इस जवाब पर पूरा स्टूडियो हंसी से गूंज उठता है.

अनन्या फिर इन शब्दों को समझाती हैं कि 'ड्रिप' का मतलब स्टाइलिश और कूल होना होता है. वहीं 'नो कैप' का अर्थ बिल्कुल सच है.

Advertisement

कब रिलीज़ होगी कार्तिक और अनन्या की फिल्म 

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की नईृ फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. फिल्म का ट्रेलर और गाने काफी पसंद किए जा रहे हैं.

इस फिल्म को Sameer Vidwans ने डायरेक्ट किया है और करण जौहर ने इसे प्रोड्यूस किया है. 

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें