मोहब्बत की मिली ऐसी सजा! मुस्लिम युवती से प्रेम विवाह करने वाले नितिन को ससुराल वालों ने धोखे से बुलाया, फिर कर दिया ‘खेल खत्म’!
Ghaziabad Love Marriage Murder: गाजियाबाद के लोनी में प्रेम विवाह से नाराज ससुराल पक्ष पर अपने हिंदू दामाद की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है, जिससे इलाके में भारी तनाव है.
Follow Us:
गाजियाबाद के लोनी में एक अंतरधार्मिक प्रेम विवाह का मामला सामने आया है जिसमें हिंदू युवक द्वारा मुस्लिम लड़की से शादी के महज एक साल बाद उसकी हत्या हो गई. आरोप है कि ससुराल वालों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी पिता और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाशी जारी है.
समझौते के बहाने नितिन को बुलाया
जानकारी के मुताबिक, घटना की शुरुआत आपसी विवाद से हुई. बताया जा रहा है कि नितिन और उसकी पत्नी मुस्कान के बीच अनबन के बाद मुस्कान अपने मायके चली गई थी. पति-पत्नी की आपस में विवाद के बाद, 30 मार्च की शाम को ससुराल पक्ष ने समझौते की बात करने के बहाने नितिन को बंथला इलाके में बुलाया. आरोप है कि बातचीत के बहाने नितिन को गड़ी में बैठाकर आगे ले जाया. एफआईआर (FIR) के मुताबिक, रास्ते में मुस्कान के पिता मेहरुदीन, चाचा आसिफ अली और चार अन्य अज्ञात लोगों ने नितिन को घेर लिया और गला दबाकर नितिन की जान ले ली.
पीट-पीटकर और गला दबाकर हत्या
जानकारी के अनुसार, शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने नितिन को धोखे से बुलाकर उसे पकड़ लिया और बोले, “आज इसका खेल खत्म कर देते हैं”. इसके बाद उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी, जबकि शिकायतकर्ता किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकला.
परिजनों का आक्रोश और प्रदर्शन
नितिन की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. इंसाफ की मांग को लेकर उन्होंने लोनी-भोपुरा रोड पर बंथला फ्लाईओवर के पास शव रखकर रास्ता जाम कर दिया. नितिन के परिजनों का कहना है कि अलग धर्म में विवाह करने की वजह से ही लड़की के परिवार वालों ने नितिन की हत्या कर दी. वहीं, पुलिस ने इस मामले में जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम को खुलवाया गया.
पुलिस ने क्या कहा?
यह भी पढ़ें
इस मामले में शालीमार गार्डन SP अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी की तलाश अभियान जारी है. पुलिस पूरे प्रकरण की पूरी गंभीरता के साथ जांच कर रही है.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें