Yamaha ने पेश किया Tricity 300 एयरबैग, दोपहिया राइडर्स के लिए बड़ी राहत
Yamaha: Yamaha ने इसे स्कूटर में लाकर सुरक्षा का स्तर एक कदम आगे बढ़ा दिया है. यह सुविधा खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो रोजाना स्कूटर चलाते हैं और चाहते हैं कि उनकी सुरक्षा भी कार जैसी हो.
Follow Us:
Yamaha ने दोपहिया सुरक्षा के मामले में एक नया रिकॉर्ड बनाया है. कंपनी ने Yamaha Tricity 300 स्कूटर में एयरबैग सिस्टम पेश किया है. अब तक एयरबैग ज्यादातर कारों में ही देखने को मिलता था, लेकिन Yamaha ने इसे स्कूटर में लाकर सुरक्षा का स्तर एक कदम आगे बढ़ा दिया है. यह सुविधा खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो रोजाना स्कूटर चलाते हैं और चाहते हैं कि उनकी सुरक्षा भी कार जैसी हो.
एयरबैग कैसे काम करता है?
Yamaha Tricity 300 का एयरबैग सिस्टम स्कूटर के फ्रंट पैनल के अंदर फिट किया गया है. यानी बाहर से यह दिखता नहीं, लेकिन जरूरत पड़ने पर यह तुरंत काम करता है.जैसे ही सामने से टक्कर होती है, एयरबैग फटाफट खुल जाता है और राइडर के सामने एक सुरक्षा कुशन बनाता है. इसका मकसद है कि टक्कर के दौरान राइडर को आगे की तरफ जोर से न लगे और चोट का खतरा कम हो. कंपनी ने इसे इस तरह डिजाइन किया है कि स्कूटर चलाने का अनुभव बिल्कुल सामान्य रहे. न तेज़ी में फर्क पड़े, न संतुलन बिगड़े- लेकिन जरूरत पड़ते ही यह तुरंत सुरक्षा देता है.
एडवांस टेस्टिंग और डिजाइन
इस एयरबैग सिस्टम को बनाने में Yamaha और सुरक्षा कंपनी Autoliv ने मिलकर एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है. इसे सिमुलेशन और क्रैश टेस्ट से पास कराया गया ताकि यह पूरी तरह सुरक्षित साबित हो.
Autoliv का कहना है कि यह टेक्नोलॉजी दोपहिया वाहनों की सुरक्षा में बड़ा बदलाव ला सकती है. आमतौर पर बाइक या स्कूटर में कार जैसी सुरक्षा नहीं होती, लेकिन यह एयरबैग उस कमी को काफी हद तक पूरा करने में मदद करता है.
स्कूटर में एयरबैग क्यों खास है?
यह भी पढ़ें
अब तक एयरबैग ज्यादातर कारों में ही मिलता था. बाइक या स्कूटर वालों के लिए एयरबैग जैकेट या वेस्ट के रूप में होता था. बहुत कम दोपहिया वाहनों में इनबिल्ट एयरबैग मिलता है, जैसे Honda Gold Wing. Yamaha Tricity 300 में यह फीचर आने का मतलब है कि आने वाले समय में और भी स्कूटर्स में ऐसी एडवांस सुरक्षा टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है.अभी इसकी कीमत सामने नहीं आई है, लेकिन यह सुविधा स्कूटर राइडर्स के लिए सुरक्षा का नया मानक तय कर सकती है
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें