×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

EV: अब चार्जिंग की टेंशन खत्म, ड्राइव करते-करते चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कार

EV: अगर आपकी गाड़ी खुद ही चार्ज होती रहे, वो भी चलते-चलते! सुनने में थोड़ा फिल्मी लगता है, लेकिन यही सच करने की कोशिश कर रहे हैं Tokyo Metropolitan University के वैज्ञानिक. उन्होंने एक ऐसा छोटा डिवाइस तैयार किया है, जो इस भविष्य की तकनीक को हकीकत के करीब ला रहा है.

Author
19 Mar 2026
( Updated: 19 Mar 2026
04:40 PM )
EV: अब चार्जिंग की टेंशन खत्म, ड्राइव करते-करते चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कार
Image Source: Social Media
Advertisement

Electric cars: आज तक हमने यही देखा है कि इलेक्ट्रिक गाड़ी को चार्ज करने के लिए केबल लगानी पड़ती है, जैसे मोबाइल को चार्ज करते हैं, वैसे ही कार को भी “प्लग-इन” करना पड़ता है. लेकिन अब सोचिए… अगर आपकी गाड़ी खुद ही चार्ज होती रहे, वो भी चलते-चलते! सुनने में थोड़ा फिल्मी लगता है, लेकिन यही सच करने की कोशिश कर रहे हैं Tokyo Metropolitan University के वैज्ञानिक. उन्होंने एक ऐसा छोटा डिवाइस तैयार किया है, जो इस भविष्य की तकनीक को हकीकत के करीब ला रहा है.

छोटा सा डिवाइस, बड़ा काम

पहले अगर वैज्ञानिकों को यह टेस्ट करना होता था कि चलती गाड़ी को वायरलेस चार्ज कैसे किया जाए, तो इसके लिए बड़े-बड़े ट्रैक बनाने पड़ते थे. इसमें बहुत पैसा, समय और जगह लगती थी. लेकिन अब इस छोटे से “टेबलटॉप डिवाइस” ने सब कुछ आसान कर दिया है. यह डिवाइस एक तरह से पूरी सड़क को छोटे मॉडल में बदल देता है, जहां लैब में ही टेस्ट किया जा सकता है कि गाड़ी चलते समय कैसे चार्ज होगी. यानी अब बड़ी जगह की जरूरत नहीं, छोटी सी लैब में ही बड़े एक्सपेरिमेंट हो सकते हैं.

चलती गाड़ी भी होगी चार्ज

इस डिवाइस की सबसे खास बात यह है कि इसमें एक घूमने वाला सिस्टम है, जो असली सड़क की तरह काम करता है. इसमें करीब 40 किमी/घंटा की स्पीड जैसी स्थिति बनाई गई है, ताकि यह समझा जा सके कि गाड़ी चलते वक्त कैसे एनर्जी ले सकती है.
सीधे शब्दों में कहें तो, गाड़ी रुके बिना, चलते-चलते ही चार्ज होती रहेगी.

Advertisement

बैटरी की टेंशन हो सकती है खत्म

आज इलेक्ट्रिक गाड़ियों में सबसे बड़ी चिंता होती है,बैटरी और चार्जिंग. लेकिन अगर यह वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी सफल हो जाती है, तो:

बड़ी और भारी बैटरी की जरूरत कम हो जाएगी
गाड़ी हल्की और सस्ती हो सकती है
बार-बार चार्जिंग स्टेशन ढूंढने की परेशानी खत्म हो सकती है

भविष्य की सड़कें कैसी होंगी?

यह तकनीक अभी टेस्टिंग के दौर में है, लेकिन इसका भविष्य बहुत बड़ा है. आने वाले समय में शायद हमें ऐसी सड़कें देखने को मिलें-जहां गाड़ियां बिना रुके, बिना तार के, खुद ही चार्ज होती रहेंगी. यह सिर्फ सुविधा नहीं, बल्कि पूरी ट्रांसपोर्ट दुनिया को बदल देने वाला कदम हो सकता है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें