कीमत 11 लाख से कम! भारत में लॉन्च हुई मोस्ट अवेटेड Renault Duster, जानिए खास और दमदार फीचर्स
Renault Duster Launch: इस नई Duster के आने से SUV लवर्स को आधुनिक और बेहतर विकल्प मिलेगा. इसके साथ ही कंपनी ने यह भी दावा किया है कि इस बार यह कार पहले से ज्यादा स्टाइलिश , स्पेसियस और सेफ्टी फीचर्स से लैस होगी.
Follow Us:
Renault Duster Launch: भारत में SUV यानी स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हील्स (Sports Utility Wheels ) की मांग लगातार बढ़ रही है. SUV प्रेमियों के क्रेज को ध्यान में रखते हुए कार कंपनियां नए - नए मॉडल पेश कर रही हैं. इस कड़ी में Renault ने अपनी नई जनरेशन Duster को आज लॉन्च कर दिया है. इस कार को पहले ही पेश किया जा चुका था, लेकिन अब इसे आधिकारिक तौर पर बाजार में आज यानी की 17 मार्च 2026 को लॉन्च किया गया.इस नई Duster के आने से SUV लवर्स को आधुनिक और बेहतर विकल्प मिलेगा. इसके साथ ही कंपनी ने यह भी दावा किया है कि इस बार यह कार पहले से ज्यादा स्टाइलिश , स्पेसियस और सेफ्टी फीचर्स से लैस होगी.
नई Renault Duster के इंजन ऑप्शन्स
नई Duster में 3 तरह के इंजन मिलेंगे. इनमें दो टर्बो पेट्रोल इंजन और एक स्ट्रांग हाइब्रिड इंजन शमिल है. हाइब्रिड वर्जन को बाद में फेस्टिव सीजन में पेश किया गया है. बेस मॉडल में 1.0 - लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएग. वहीं 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन वाले वेरिएंट में ऑटोमैटिक ड्यूल -क्लच गियरबॉक्स का ऑप्शन भी दिया गया है. नई Duster को भारत के लिए एक नए प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है , जिससे इसके परफॉर्मेंस और सेफ्टी में पहले से सुधार होगा.
कार के फीचर्स और बेहतरीन डिज़ाइन
नई Duster टेक्नोलॉजी के मामले में भी काफी मॉडर्न होगी. इसमें कई स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स मिलेंगे, जो ड्राइविंग अनुभव को आसान और सुरक्षित बनाएंगे. इसके अलावा कार में पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड टेलगेट, और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
कार की लंबाई 4343 मिमी और व्हीलबेस 2657 मिमी है, जिससे अंदर की जगह यानी केबिन स्पेस काफी आरामदायक होगी. हालांकि इस बार फर्स्ट जनरेशन Duster के मुकाबले इसमें डीजल इंजन और ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) ऑप्शन नहीं होगा.
नई Renault Duster की कीमत
यह भी पढ़ें
कीमत के मामले में नई Duster की शुरुआती कीमत लगभग 10 29लाख रुपये है। वहीं टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग 20 लाख रुपये से अधिक है.
इस नए मॉडल के साथ Renault ने भारतीय SUV मार्केट में एक और मजबूत विकल्प पेश कर दिया है. यह कार उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो स्टाइल, स्पेस और टेक्नोलॉजी के साथ बेहतर ड्राइविंग अनुभव चाहते हैं.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें