Advertisement
ATM से पैसे निकालना पड़ेगा महंगा, पहले जान लें नए नियम, वरना होगा नुकसान
ATM Transaction New Rules: नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही बैंकिंग से जुड़े कुछ नियम बदल रहे हैं, और इसका सीधा असर हमारे रोजमर्या के ATM इस्तेमाल पर पड़ेगा. पहले ATM से पैसे निकालना एक सीधी -सादी प्रकिया लगती थी, लेकिन अब इसमें थोड़ी समझदारी और ध्यान रखने की जरूरत होगी.
Advertisement
ATM Rules: नए वित्त वर्ष 2026 -27 की शुरुआत के साथ ही बैंकिंग से जुड़े कुछ नियम बदल रहे हैं, और इसका सीधा असर हमारे रोजमर्या के ATM इस्तेमाल पर पड़ेगा. पहले ATM से पैसे निकालना एक सीधी -सादी प्रकिया लगती थी, लेकिन अब इसमें थोड़ी समझदारी और ध्यान रखने की जरूरत होगी. ये बदलाव मुख्य रूप से ट्रांस्जेक्शन लिमिट, चार्जेस और पैसे निकालने के तरीकों को लेकर कहा हैं.
अब UPI से कैश निकालना भी फ्री लिमिट में गिना जाएगा
HDFC Bank ने एक अहम बदलाव किया है. पहले अगर आप UPI के जरिए ATM से पैसे निकालते थे, तो उसे अलग कैटेगरी में माना जाता था और आपकी फ्री लिमिट पर उसका असर नहीं पड़ता था. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. अब UPI से की गई कैश निकासी भी आपकी महीने की फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में शामिल होगी. मतलब अगर आपकी 5 फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट है, तो उसमें ATM और UPI दोनों से निकाले गए पैसे गिने जाएंगे. इसका सीधा मतलब है कि अगर आप ज्यादा बार पैसे निकालते हैं, चाहे कार्ड से या UPI से, तो आपको जल्दी ही लिमिट पार होने का खतरा रहेगा.
Advertisement
Advertisement
लिमिट पार करते ही जेब पर पड़ेगा असर
अगर आप अपनी फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट पार कर देते हैं, तो हर अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर आपको 23 रुपये (टैक्स अलग) देना होगा. ध्यान देने वाली बात ये है कि:
Advertisement
अपने बैंक के ATM पर आमतौर पर 5 फ्री ट्रांजैक्शन मिलते हैं
दूसरे बैंकों के ATM पर मेट्रो शहरों में 3 और नॉन-मेट्रो में 5 फ्री ट्रांजैक्शन मिलते हैं
यानि अब थोड़ी प्लानिंग जरूरी हो गई है। बार-बार छोटे-छोटे अमाउंट निकालने के बजाय कम बार में जरूरत के हिसाब से पैसे निकालना ज्यादा समझदारी होगी.
रोज़ाना कितने पैसे निकाल सकते हैं? इसमें भी बदलाव
Punjab National Bank ने भी अपने ग्राहकों के लिए नियम बदले हैं. अब हर डेबिट कार्ड के हिसाब से रोज़ाना कैश निकालने की सीमा तय कर दी गई है. नए नियमों के मुताबिक:
Advertisement
आप रोज़ाना 50,000 से 75,000 रुपये तक ही निकाल पाएंगे
कुछ ऐसे कार्ड, जिनसे पहले 1 लाख रुपये तक निकाले जा सकते थे, उनकी लिमिट अब घटा दी गई है
बैंक का कहना है कि ऐसा करने से सुरक्षा बढ़ेगी और सिस्टम ज्यादा व्यवस्थित रहेगा.
बिना ATM कार्ड के भी निकाल सकेंगे पैसे
Jio Payments Bank ने एक नई सुविधा शुरू की है, जो काफी लोगों के लिए काम की साबित हो सकती है. अब आप QR कोड स्कैन करके भी कैश निकाल सकेंगे. इसका मतलब ये हुआ कि:
Advertisement
अगर आपके पास ATM कार्ड नहीं है, तब भी पैसे निकाल सकते हैं
ATM जाने की भी जरूरत नहीं, नजदीकी बिज़नेस कॉरेस्पोंडेंट से काम हो जाएगा
ये सुविधा खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो डिजिटल तरीकों का इस्तेमाल करना चाहते हैं या जिनके पास कार्ड नहीं होता.
आखिर ये बदलाव क्या संकेत देते हैं?
इन सभी बदलावों को देखकर साफ लगता है कि बैंक अब धीरे-धीरे लोगों को डिजिटल तरीकों की ओर ले जाना चाहते हैं. कैश का इस्तेमाल कम हो और ऑनलाइन पेमेंट ज्यादा बढ़े, यही इन नियमों के पीछे की सोच है.
Advertisement
आपको क्या करना चाहिए?
यह भी पढ़ें
अपने बैंक की फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट जरूर चेक करें
बार-बार पैसे निकालने से बचें
जहां संभव हो, UPI या डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल करें
नए चार्जेस और लिमिट की जानकारी अपडेट रखें