Advertisement
हेलीकॉप्टर से केदारनाथ जाना हुआ महंगा, हेली सेवा के नए रेट जारी, जानें कब शुरू होगी टिकट बुकिंग
Helicopter Ticket Booking: सरकार ने हेली सेवा की तैयारी पूरी कर ली है, वहीं इसको लेकर किरायों में थोड़ा बदलाव किया गया है. इसलिए यात्रा की प्लानिंग करने से पहले यह जानकारी आपके बहुत काम आएगी.
Advertisement
Kedarnath Helicopter Ticket Booking: क्या आप इस साल केदारनाथ धाम जाने की सोच रहे हैं, तो आपको लिए एक अपडेट जानना जरुरी हैं. हर साल लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते है, कुछ लोग पैदल यात्रा करते हैं, तो कई लोग समय बचाने और सुविधा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का सहारा लेते हैं. इस बार भी सरकार ने हेली सेवा की तैयारी पूरी कर ली है, लेकिन किरायों में थोड़ा बदलाव किया गया है. इसलिए यात्रा की प्लानिंग करने से पहले यह जानकारी आपके बहुत काम आएगी.
किराए में क्या बदलाव हुआ?
इस बार हेली सेवा तीन जगहों गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से चलेगी. इन तीनों जगहों से केदारनाथ तक हेलीकॉप्टर शटल मिलती है.
Advertisement
गुप्तकाशी से आने-जाने का किराया अब लगभग ₹12,154 हो गया है (थोड़ी बढ़ोतरी)
फाटा से किराया करीब ₹9,680 तय किया गया है (यहां भी बढ़ोतरी हुई है)
सिरसी से किराया घटाकर ₹6,086 कर दिया गया है (यह सबसे सस्ता विकल्प बन गया है)
यानि अगर आप बजट में यात्रा करना चाहते हैं, तो सिरसी से जाना ज्यादा किफायती रहेगा. हालांकि किराए के अलावा 5% GST और ऑनलाइन बुकिंग का थोड़ा अतिरिक्त शुल्क भी लगेगा.
Advertisement
कब शुरू होगी हेली सेवा और बुकिंग?
इस साल केदारनाथ के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, जबकि हेली सेवा 21 अप्रैल से शुरू हो जाएगी. टिकट बुकिंग की बात करें तो उम्मीद है कि 10 अप्रैल के आसपास बुकिंग शुरू हो सकती है.
बुकिंग केवल IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही की जाएगी. इसलिए किसी भी फर्जी वेबसाइट या एजेंट से सावधान रहें, कई लोग इसी में धोखा खा जाते हैं.
Advertisement
कितना समय लगता है हेली यात्रा में?
अगर आप सोच रहे हैं कि हेलीकॉप्टर से जाने में कितना समय लगेगा, तो यह भी काफी कम है:-
गुप्तकाशी से: लगभग 10 मिनट
फाटा से: करीब 7 मिनट
सिरसी से: सिर्फ 6 मिनट
Advertisement
यानि कुछ ही मिनटों में आप कठिन पहाड़ी रास्तों को पार करके सीधे बाबा के दरबार पहुंच सकते हैं.
इस बार रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन
यह भी पढ़ें
इस बार यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है. अब तक सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन भी केदारनाथ के लिए ही हुए हैं, करीब 3.6 लाख से ज्यादा लोग पहले ही अपना पंजीकरण करा चुके हैं. यह दिखाता है कि इस बार भी भारी भीड़ रहने वाली है.