Advertisement
दिल्ली में 3 अप्रैल तक बंद रहेंगी ये सड़कें, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें डायवर्जन रूट
Delhi Traffic Advisory: मार्च के आखिरी दिनों में यहां ट्रैफिक आपको परेशान कर सकता है. वजह है संगम विहार इलाके में चल रहा बड़ा निर्माण कार्य, जिसे लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है.
Advertisement
Traffic Advisory: अगर आप आने वाले दिनों में साउथ दिल्ली की तरफ जाने का प्लान बना रहे हैं, तो थोड़ी संभलकर निकलना बेहतर रहेगा. मार्च के आखिरी दिनों में यहां ट्रैफिक आपको परेशान कर सकता है. वजह है संगम विहार इलाके में चल रहा बड़ा निर्माण कार्य, जिसे लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. एच - ब्लॉक के शिव मंदिर से लेकर करणी सिंह शूटिंग रेंज तक सड़क और नाली ( drane ) बनाने का काम चल रहा है. यह काम सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ( Irrigation & Flood Control Department ) द्वारा कराया जा रहा है. जिसके चलते आसपास के रास्तों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ना तय है.
किन रास्तों पर पड़ेगा असर
इस निर्माण का असर कुछ ऐसे रास्तों पर पड़ रहा है, जहां रोज़ाना हजारों लोग आते-जाते हैं. खासकर एमबी रोड (फरीदाबाद की तरफ जाने वाला रास्ता), करणी सिंह शूटिंग रेंज की ओर जाने वाली सड़क और पुल प्रह्लादपुर रोड, ये सभी रूट काफी व्यस्त रहते हैं.
ऐसे में सुबह और शाम के पीक टाइम पर यहां लंबा जाम लग सकता है. अगर आप रोज़ इस रूट से गुजरते हैं, तो थोड़ा समय extra लेकर चलना ही समझदारी होगी.
Advertisement
ये सड़क पूरी तरह बंद रहेगी
Advertisement
एडवाइजरी के मुताबिक, करणी सिंह शूटिंग रेंज की ओर जाने वाली सड़क 25 मार्च से 3 अप्रैल 2026 तक पूरी तरह बंद रहेगी. इस दौरान इस रास्ते पर किसी भी तरह का वाहन नहीं जा सकेगा. यानि अगर आपका रूट इसी सड़क से होकर जाता है, तो आपको पहले से ही दूसरा रास्ता तय करना होगा.
कहां से मिलेगा वैकल्पिक रास्ता
Advertisement
ट्रैफिक को संभालने के लिए कुछ जगहों पर डायवर्जन भी किया गया है. एमबी रोड पर करणी सिंह शूटिंग रेंज के पास रेड लाइट और मेन गेट के आसपास ट्रैफिक को मोड़ा जाएगा. लोगों को सलाह दी गई है कि वे पुल प्रह्लादपुर रोड से सूरजकुंड की तरफ जाने वाले रास्तों या दूसरे जुड़े मार्गों का इस्तेमाल करें. इससे आप जाम में फंसने से बच सकते हैं.
निकलने से पहले ये ध्यान रखें
घर से निकलने से पहले एक बार ट्रैफिक अपडेट जरूर चेक कर लें. रास्ते में लगे साइन बोर्ड और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करना भी जरूरी है, क्योंकि यही आपको समय और परेशानी दोनों से बचा सकता है. अगर रास्ते में किसी तरह की दिक्कत हो, तो आप दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 1095 या 011-25844444 पर संपर्क कर सकते हैं.
Advertisement
यह भी पढ़ें
दिल्ली का ट्रैफिक वैसे ही आसान नहीं होता, और ऐसे निर्माण कार्य इसे और मुश्किल बना देते हैं. लेकिन अगर आप थोड़ी सी प्लानिंग करके निकलें,जैसे समय से पहले निकलना या सही रूट चुनना, तो आपकी यात्रा काफी हद तक आसान हो सकती है.