Advertisement

Loading Ad...

गैस के लिए लंबी लाइन का झंझट खत्म, अब इन लोगों को चुटकियों में मिलेगा सिलेंडर, जानिए नया नियम

LPG Cylinder Booking Rules: सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि भारत में पेट्रोल, डिजिल और LPG की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है. यानी आम लोगों को किसी तरह की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा. सरकार लगातार इस पर नजर बनाए हुए है और हर स्तर पर काम कर रही है ताकि सप्लाई चेन में कोई रूकावट न आए.

Image Source: Canva
Loading Ad...

LPG Crisis: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की खबरों ने लोगों को थोड़ा टेंशन जरूर दिया है. खासकर गैस सिलेंडर जैसी रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर. लेकिन सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि भारत में पेट्रोल, डिजिल और LPG की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है. यानी आम लोगों को किसी तरह की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा. सरकार लगातार इस पर नजर बनाए हुए है और हर स्तर पर काम कर रही है ताकि सप्लाई चेन में कोई रूकावट न आए. साथ ही लोगों से ये भी अपील की गई है कि वह वेवजह  घबराकर गैस की ज्यादा बुकिंग न करें या एजेंसियो के चक्कर न लगाएं. डिजिटल बुकिंग का इस्तेमाल करें और सिर्फ जरूरत के हिसाब से ही सिलेंडर लें. 

अब स्टूडेंट, मजदूर और प्रवासियों के लिए बड़ी राहत

पहले जो लोग अपने घर से दूर रहते थे, जैसे स्टूडेंट, मजदूर या प्रवासी, उनके लिए LPG सिलेंडर लेना थोड़ा मुश्किल होता था, क्योंकि एड्रेस प्रूफ जैसी चीजें जरूरी होती थीं. लेकिन अब सरकार ने इस परेशानी को काफी हद तक आसान कर दिया है.
अब ऐसे लोग भी बहुत आसानी से छोटा 5 किलो वाला LPG सिलेंडर ले सकते हैं, जिसे आम बोलचाल में “छोटू” कहा जाता है. इसके लिए आपको लंबी-चौड़ी कागजी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा,  सिर्फ एक वैध पहचान पत्र (जैसे आधार, वोटर आईडी या पैन कार्ड) दिखाना काफी है.

Loading Ad...

कहां से मिलेगा छोटू सिलेंडर?

Loading Ad...

यह छोटा सिलेंडर अब कई जगहों पर आसानी से उपलब्ध है. आप इसे:
नजदीकी गैस एजेंसी (Indane, Bharat Gas, HP Gas)
पेट्रोल पंप
बड़े रिटेल स्टोर
से सीधे खरीद सकते हैं. सबसे अच्छी बात ये है कि आपको पहले से बुकिंग कराने की भी जरूरत नहीं हैं,  आप सीधे जाकर इसे ले सकते हैं. 

कैसे मिलेगा और कितना खर्च आएगा?

Loading Ad...

प्रक्रिया बहुत ही आसान है और किसी भी आम इंसान के लिए समझने लायक है. आपको बस:
अपनी पहचान का एक ID प्रूफ साथ ले जाना है
वहां एक छोटा सा फॉर्म भरना है
इसके बाद आप तुरंत सिलेंडर खरीद सकते हैं.

जहां तक कीमत की बात है, शुरुआत में करीब ₹2000 के आसपास का पैकेज मिलता है. इसमें आपको:
भरा हुआ सिलेंडर
रेगुलेटर
सेफ्टी पाइप
सब कुछ शामिल होता है.
बाद में जब गैस खत्म हो जाती है, तो आपको सिर्फ रिफिल का पैसा देना होता है, जो काफी किफायती होता है.

क्यों बढ़ रही है इसकी मांग?

Loading Ad...

सरकार के मुताबिक, इस 5 किलो वाले सिलेंडर की मांग तेजी से बढ़ रही है. लोग इसे इसलिए पसंद कर रहे हैं क्योंकि:
यह छोटा और आसानी से उठाने-रखने लायक है
तुरंत मिल जाता है
ज्यादा कागजी झंझट नहीं है
खासतौर पर शहरों में रहने वाले स्टूडेंट्स और छोटे परिवारों के लिए यह बहुत सुविधाजनक साबित हो रहा है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...