Advertisement
रोड सेफ्टी पर क्रिएटिविटी दिखाएं और जीतें ₹1 लाख, NHAI की खास प्रतियोगिता में ऐसे करें आवेदन
NHAI: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने MyGov के साथ मिलकर NHAI Mascot Design Competition शुरू की है. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर प्रतिभागी अपनी कल्पना और डिजाइनिंग स्किल दिखा सकते हैं. सबसे खास बात यह है कि प्रतियोगिता में शानदार डिजाइन बनाने वाले प्रतिभागी 1 लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार जीत सकते हैं.
Advertisement
NHAI Mascot Design Competition: अगर आपको डिजाइन बनाने और कुछ नया क्रिएट करने का शौक है, तो आपकी क्रिएटिविटी अब आपको इनाम भी दिला सकती है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने MyGov के साथ मिलकर NHAI Mascot Design Competition शुरू की है. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर प्रतिभागी अपनी कल्पना और डिजाइनिंग स्किल दिखा सकते हैं. सबसे खास बात यह है कि प्रतियोगिता में शानदार डिजाइन बनाने वाले प्रतिभागी 1 लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार जीत सकते हैं.
इस प्रतियोगिता का मकसद सिर्फ एक खूबसूरत डिजाइन तैयार करना नही है, बल्कि ऐसा मैस्कॉट बनाना है जो NHAI के काम और उसकी सोच को आसानी से लोगों तक पहुंचा सके. मैस्कॉट में बेहतर कनेक्टिविटी, आधुनिक तकनीक, भरोसा, टिकाऊ इंफ्रास्ट्रक्चर और राष्ट्र निर्माण जैसे विचारों की झलक दिखाई देनी चाहिए.
विजेताओं को मिलेगा 1 लाख रुपये तक का इनाम
प्रतियोगिता में चुने गए टाप तीन प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा. पहले विजेता को 1,00,000 रुपये, दूसरा विजेता को 50,000 रुपये और तीसरे विजेता को 25,000 रुपये का पुरस्कार मिलेगा. इसके अलावा सभी विजेताओं को NHAI की ओर से Certificate of Recognition भी दिया जाएगा.
यानी अगर आपके पास कोई ऐसा आइडिया है, जो लोगों को आकर्षित करने के साथ-साथ NHAI के विजन को भी अच्छी तरह समझा सके, तो यह आपके लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका है.
Advertisement
Advertisement
कैसा होना चाहिए आपका मैस्कॉट?
मैस्कॉट डिजाइन पूरी तरह मोलिक और आपके खुद के आइडिया पर आधारित होना चाहिए. डिजाइन को NHAI के काम और उसके भविष्य के विजन को दर्शाना होगा. इसमें सड़क सुरक्षा, हाईवे, बेहतर कनेक्टिविटी, आधुनिक तकनीक, टिकाऊ विकास और राष्ट्र निर्माण जैसे पहलुओं को रचनात्मक तरीके से दिखाया जा सकता है.
डिजाइन के साथ प्रतिभागियों को एक Concept Note/Rationale भी देना होगा. इसमें अधिकतम 200 शब्दों में यह समझाना होगा कि मैस्कॉट का विचार क्या है और यह NHAI के उद्देश्य से किस तरह जुड़ता है. यह Concept Note PDF फॉर्मेट में जमा करना होगा.
Advertisement
NHAI, in collaboration with @mygovindia, invites citizens to participate in the NHAI Mascot Design Competition. Design an original mascot that reflects NHAI's vision of seamless connectivity, road safety, innovation, trust, sustainable infrastructure and nation-building.
— NHAI (@NHAI_Official) ?ref_src=twsrc%5Etfw">August 24, 2026
The… pic.twitter.com/dc3gRpDXUK
कैसे करें आवेदन?
यह भी पढ़ें
प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सबसे पहले आधिकारिक MyGov पोर्टल पर जाएं और NHAI Mascot Design Competition का पेज खोलें. वहां दिए गए नियम, पात्रता और डिजाइन से जुड़ी सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ें. इसके बाद अपना मौलिक मैस्कॉट डिजाइन तैयार करें और उसके साथ 200 शब्दों तक का Concept Note बनाएं. मांगे गए फॉर्मेट में डिजाइन और जरूरी जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने के बाद सभी विवरण अच्छी तरह जांच लें और अपनी एंट्री सबमिट कर दें.