Advertisement
LPG सिलेंडर को लेकर तेल कंपनियों की नई सख्ती, जानिए पूरी एडवाइजरी और आज के रेट
LPG: कंपनियों का कहना है कि जो सिलेंडर उपभोक्ताओं को दिए जाते हैं, वे असल में उनकी निजी संपत्ति नहीं होते. ये सिलेंडर गैस कंपनियों की ही सपंत्ति होते हैं, जो ग्राहकों को सिर्फ इस्तेमाल के लिए दिए जाते हैं.
Advertisement
LPG Price: तेल विपणन कंपनियों (OMC ) ने एलपीजी सिलेंडर को लेकर ग्राहकों के लिए एक अहम बात साफ की है. कंपनियों का कहना है कि जो सिलेंडर उपभोक्ताओं को दिए जाते हैं, वे असल में उनकी निजी संपत्ति नहीं होते. ये सिलेंडर गैस कंपनियों की ही सपंत्ति होते हैं, जो ग्राहकों को सिर्फ इस्तेमाल के लिए दिए जाते हैं. यानी उपभोक्ता इनका उपयोग कर सकते हैं, लेकिन इन्हें बेचने या किसी और को देने का अधिकार उनके पास नहीं होता. कंपनियों ने यह भी साफ किया हैं कि हर एलपीजी कनेक्शन रजिस्टर्ड उपभोक्ता के नाम पर होता है और उसी व्यक्ति को इसका उपयोग करना चाहिए...
सिलेंडर बेचना या ट्रांसफर करना क्यों गलत माना गया है?
भारत गैस जैसी कंपनियों की तरफ से जारी जानकारी में बताया गया है कि एलपीजी सिलेंडर सिक्योरिटी डिपॉजिट के आधार पर दिए जाते हैं. इसका मतलब यह है कि ग्राहक सिर्फ एक तय सुरक्षा राशि देकर सिलेंडर इस्तेमाल करता है, लेकिन उसका मालिक नहीं बनता.
इसी वजह से अगर कोई व्यक्ति अपना सिलेंडर किसी दूसरे को बेच देता है, या ट्रांसफर करता है, तो इसे नियमों के खिलाफ माना जाता है. यह न सिर्फ गैरकानूनी है बल्कि इससे सुरक्षा और ट्रैकिंग सिस्टम भी प्रभावित हो सकता है..
Advertisement
सार्वजनिक सूचना
Advertisement
तेल विपणन कंपनियों (OMCs) द्वारा ग्राहको को जारी किए गए एलपीजी सिलेंडर, संबंधित कंपनियों की संपत्ति हैं. ये सिलेंडर ग्राहकों को सिक्योरिटी डिपॉजिट पर दिए जाते हैं और इनका उपयोग केवल पंजीकृत उपभोक्ता द्वारा ही किया जाना चाहिए.
ग्राहकों को सूचित किया जाता है कि-
एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को एलपीजी सिलेंडर बेचना, ट्रांसफर करना गैरकानूनी है, और किसी भी बाजार या गैर-मान्यता प्राप्त प्लेटफॉर्म पर एलपीजी सिलेंडर की लिस्टिंग या बिक्री करना मना है, और ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है. ऐसे प्लेटफॉर्म पर बिकने वाले सिलेंडर नकली हो सकते हैं और इनसे सुरक्षा का खतरा हो सकता है.
Advertisement
इसके अलावा, जिन ग्राहकों ने पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) ले ली है, उनसे अनुरोध है कि वे अपने संबंधित गैस वितरक के पास जाकर अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर दें. ऐसा करने पर उनकी मूल सिक्योरिटी डिपॉजिट राशि वापस कर दी जाएगी.
ऑनलाइन बिक्री पर भी सख्त रोक
कंपनियों ने ग्राहकों को यह भी चेतावनी दी है कि एलपीजी सिलेंडर को किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया या अनऑथराइज्ड वेबसाइट पर बेचना या खरीदना पूरी तरह प्रतिबंधित है. ऐसा करने से कई खतरे भी जुड़े हो सकते हैं, जैसे कि सिलेंडर की क्वालिटी और सुरक्षा मानकों की गारंटी नहीं रहती. गलत या अनधिकृत सिलेंडर से दुर्घटना का जोखिम भी बढ़ सकता है. इसी कारण OMCs ने साफ कहा है कि ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है.
Advertisement
PNG कनेक्शन वालों के लिए क्या निर्देश हैं?
सूचना में यह भी बताया गया है कि जिन उपभोक्ताओं ने पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन ले लिया है, वे अपना पुराना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर सकते हैं.
इसके लिए ग्राहक को अपनी नजदीकी गैस एजेंसी में जाकर कनेक्शन वापस करना होगा. इसके बाद उनकी जो सिक्योरिटी डिपॉजिट राशि होती है, वह नियमों के अनुसार वापस कर दी जाती है. यह प्रक्रिया पूरी तरह वैध और सरल तरीके से की जाती है.
Advertisement
ग्राहकों को क्या सावधानी रखनी चाहिए?
ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे हमेशा सिर्फ अधिकृत गैस एजेंसी से ही सिलेंडर लें. किसी भी तरह की खरीद-फरोख्त या गैरकानूनी ट्रांसफर से बचना चाहिए.
अगर किसी को ऑनलाइन या कहीं और सस्ते में सिलेंडर बेचने या खरीदने का ऑफर मिलता है, तो उससे दूरी बनाना ही सुरक्षित है. किसी भी तरह की समस्या या संदेह होने पर ग्राहक सीधे अपने गैस वितरक या कंपनी के हेल्पलाइन नंबर से संपर्क कर सकते हैं.
देश में एलपीजी के ताजा दाम क्या हैं?
Advertisement
यह भी पढ़ें
15 जून तक घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत लगभग ₹942 है, जबकि 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹3,113.50 के आसपास बनी हुई है.
देश में अलग-अलग शहरों में कीमतें थोड़ी अलग हैं. उदाहरण के तौर पर मुंबई में सिलेंडर लगभग ₹941 में मिल रहा है, जबकि कुछ पहाड़ी इलाकों जैसे लेह में यह कीमत ₹1,179 तक पहुंच जाती है.