Advertisement

Loading Ad...

अब बाहर से खाना मंगाना पड़ेगा भारी, जोमैटो के बाद स्विगी ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस, हर ऑर्डर पर बढ़े चार्जेस

Zomato Swiggy has Increased Platform Fees: यह बढ़ोतरी ऐसे समय पर हुई है, जब हाल ही में LPG सिलेंडर की कीमतों में भी इजाफा हुआ है. गैस महंगी होने से रेस्टोरेंट्स की लागत बढ़ी है, जिसका असर अब धीरे-धीरे ग्राहकों तक पहुंच रहा है.

Image Source: Social Media
Loading Ad...

Swiggy Has Increased Platform Fees: फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने खाना ऑर्डर करने पर लगने वाली प्लेटफॉर्म फीस को 17 प्रतिशत बढ़कर 17.58 रुपए प्रति ऑर्डर (जीएसटी सहित) कर दिया है, जो पहले 14.99 रुपए थी. स्विगी ऐप की बिलिंग के अनुसार, प्लेटफॉर्म फीस में करीब 17 प्रतिशत या 2.59 रुपए का इजाफा हुआ है.

क्यों बढ़ाई गई प्लेटफॉर्म फीस?

कंपनी का कहना है कि यह बढ़ोतरी प्लेटफॉर्म को चलाने और उसके रखरखाव के खर्च को संभालने के लिए की गई है. इससे पहले भी अगस्त 2025 में Swiggy ने फीस में करीब 2 रुपये का इजाफा किया था, जब इसे 12 रुपये से बढ़ाकर ज्यादा किया गया था.

Loading Ad...

Zomato ने भी बढ़ाई थी फीस

Loading Ad...

सिर्फ Swiggy ही नहीं, Zomato ने भी हाल ही में अपनी प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाई थी.Zomato ने फीस में करीब 19.2% यानी 2.40 रुपये प्रति ऑर्डर का इजाफा किय. इसके बाद फीस 12.5 रुपये से बढ़कर 14.90 रुपये (GST से पहले) हो गई.GST जोड़ने के बाद यह भी करीब 17.58 रुपये प्रति ऑर्डर तक पहुंच गई है.

बढ़ती लागत का असर

Loading Ad...

यह बढ़ोतरी ऐसे समय पर हुई है, जब हाल ही में LPG सिलेंडर की कीमतों में भी इजाफा हुआ है. गैस महंगी होने से रेस्टोरेंट्स की लागत बढ़ी है, जिसका असर अब धीरे-धीरे ग्राहकों तक पहुंच रहा है.

Swiggy के शेयरों का हाल

शेयर बाजार में Swiggy के स्टॉक्स में हल्की तेजी देखने को मिली. दोपहर 12:30 बजे के आसपास कंपनी का शेयर 2.55% बढ़कर 279.55 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.हालांकि, पिछले 1 हफ्ते में 5% से ज्यादा गिरावट1 महीने में 10% से ज्यादा गिरावट और 6 महीने में 36% से ज्यादा की भारी गिरावट दर्ज की गई है.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

अब खाना ऑर्डर करना पहले से थोड़ा महंगा हो गया है. छोटी-छोटी फीस मिलकर आपके बिल को बढ़ा देती हैं, इसलिए अब ऑर्डर करते समय इन चार्जेस पर ध्यान देना और भी जरूरी हो गया है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...