जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

MBA Jobs: MBA करना है तो इन 10 स्ट्रीम और संस्थान से करें पढ़ाई, डिग्री मिलते ही लाखों में होगी आपकी सैलरी!

अगर आप ग्रेजुएट हैं और मास्टर्स डिग्री की तैयारी कर रहे हैं। तो आपके लिए एमबीए की मास्टर्स डिग्री सबसे बेहतर विकल्प है।आप इन टॉप 10 स्ट्रीम और इन 10 प्रमुख संस्थानों से कोर्स कर लाखों की पा सकते हैं।

MBA Jobs: MBA करना है तो इन 10 स्ट्रीम और संस्थान से करें पढ़ाई, डिग्री मिलते ही लाखों में होगी आपकी सैलरी!
Advertisement

BA, BSc, BCom या फिर कोई और ग्रेजुएट डिग्री लेने के बाद मास्टर्स डिग्री या डिप्लोमा की प्लानिंग कर रहें हैं, तो आप एमबीए में दाखिला ले सकते हैं। एमबीए की डिग्री प्रोफेशनल कोर्स में शामिल है। एमबीए की पढ़ाई करने के बाद आपकी सैलरी 25 से 30 हज़ार से शुरू होती है। लेकिन अगर एमबीए की डिग्री के बाद लाखों रुपए महीने की सैलरी पाने का सपना देख रहे हैं। तो ऐसे में आप देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेज से पढ़ाई कर लाखों की सैलरी उठा सकते हैं। आपकी यह प्राइवेट नौकरी सरकारी नौकरी को टक्कर देगी। 

एमबीए कोर्स में कई specialisation होते हैं। जिनमें फाइनेंस, इंटरनेशनल बिजनेस, मैनेजमेंट कंसल्टेंट जैसे कोर्स शामिल हैं। जो आपके करियर को एक नई दिशा दे सकते हैं। तो चलिए जानते हैं एमबीए की डिग्री कितने साल की होती है। साथ ही कितनी फीस होती है। वह कौन से स्ट्रीम और कौन से टॉप कॉलेजेस हैं जहां से पढ़ाई करने के बाद आप लाखों रुपए का पैकेज उठा सकते हैं। 

कितने साल का होता है एमबीए कोर्स?

अगर आप एमबीए यानि मास्टर्स ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन का कोर्स करना चाहते हैं। तो यह कोर्स 2 साल का होता है, जिसे मास्टर डिग्री कहते हैं। वहीं अगर आप एमबीए में डिप्लोमा या शॉर्ट टर्म का कोर्स करना चाहते हैं, तो डिप्लोमा कोर्स 1 साल का और शॉर्ट टर्म कोर्स 6 महीने का होता है।

कितनी है एमबीए कोर्स की फीस?

Advertisement

बता दें कि एमबीए की डिग्री, डिप्लोमा या शॉर्ट टर्म कोर्स की फीस हजारों रुपए से लेकर लाखों में है। यह फीस कॉलेजों पर निर्भर होती है। सार्वजनिक विश्वविद्यालय में इसकी फीस 20,000 रुपये से 2 लाख रुपये प्रति वर्ष है। किसी प्राइवेट कॉलेज से इसकी फीस 2 लाख रुपये से 20 लाख रुपये तक होती है। वहीं देश के आईआईएम जैसे प्रमुख संस्थानों में इस कोर्स की फीस 10 लाख रुपये से 25 लाख रुपये तक है। वहीं आईआईटी कॉलेज से इसकी फीस 5 लाख रुपये से 15 लाख रुपये तक के बीच है। 

एमबीए में कितने स्ट्रीम होते हैं? 

एमबीए में कई तरह के स्ट्रीम हैं। लेकिन इन 10 स्ट्रीम से पढ़ाई करके आप लाखों में पैकेज उठा सकते हैं। 

Advertisement

1- MBA in Finance 


2- MBA in investment Banking 


Advertisement

3- MBA in Management Consulting


4- MBA in Marketing 

Advertisement


5- MBA in Operation Management 


6- MBA in Human Resource Management 


Advertisement

7- MBA in International Business 


8- MBA in Analytics 

Advertisement


9- MBA in Digital Marketing 


Advertisement

10- MBA in Entrepreneurship 

एमबीए के टॉप कॉलेज और औसत वेतन 

1- आईआईएम कोलकाता - 34,20,000

Advertisement


2- आईएसबी ( इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस ) - 34,08,000


3- आईआईएम अहमदाबाद - 33,81,865

Advertisement


4- आईआईएम बैंगलोर - 33,82,000 


5- एमएमएस दिल्ली - 32,40,000

Advertisement


6- एसपीजीआईएमआर मुंबई - 32,05,000


7- आईआईएम लखनऊ - 31,03,000


Advertisement

8- एक्सएलआरआई जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट - 30,70,000


9- आईआईएम इंदौर - 25,01,000


Advertisement

यह भी पढ़ें

10- एमडीआई गुरुग्राम प्रबंधन विकास संस्थान - 23,80,000

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें