Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

LPG Cylinder Price: दिवाली से पहले झटका, कितने बढ़ गए एलपीजी सिलेंडर के दाम, होटल-रेस्‍टोरेंट में खाना होगा महंगा

दीवाली से पहले ही लोगों को बड़ा झटका लगा है, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं. एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और कैटरिंग कारोबार पर पड़ने की संभावना है.

Image Credits: IANS/Wasim Sarvar
Loading Ad...

दीवाली से पहले लोगों को बड़ा झटका लग है. नए महीना शुरु होते ही लोगों पर महंगाई की मार पढ़ गई है. नवंबर की शुरुआत के साथ ही कमर्शियल एलपीजी (एलपीजी) और विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. 

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 10 रुपए हुआ महंगा

तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 10 रुपए की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद इसकी कीमत 2,810 रुपए से बढ़कर 2,820 रुपए हो गई है. यह लगातार दूसरा महीना है जब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं. 

Loading Ad...

पहले क्या थी क़ीमत

Loading Ad...

इससे पहले 1 अक्टूबर को इसकी कीमत में 62.50 रुपए प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गई थी. वहीं सितंबर में भी 9.50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई थी.हालांकि इससे पहले जुलाई और अगस्त में कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में क्रमशः 183.50 रुपए और 192 रुपए की बड़ी कटौती की गई थी. इसके बावजूद फरवरी से जून के बीच कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कुल 1,373 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, जिससे कीमत 1,740.50 रुपए से बढ़कर रिकॉर्ड 3,113.50 रुपए प्रति सिलेंडर तक पहुंच गई थी.

संशोधित दरों के अनुसार, 5 किलोग्राम के फ्री ट्रेड एलपीजी (एफटीएल) सिलेंडर के नए कनेक्शन की कीमत 1,903 रुपए निर्धारित की गई है, जबकि इसके रिफिल की कीमत 782 रुपए रहेगी.

Loading Ad...

इन जगहों पर कितनी हुई कीमत?

दिल्ली के अलावा भी कई जगहों पर सिलिंडर के दाम बढ़ गए हैं. कोलकाता में सिलिंडर का दाम 2,959 रुपये से बढ़कर 2,971 रुपये पहुंच गया है. यहां उपभोक्ताओं को अब 12 रुपये अधिक चुकाने होंगे. मुंबई में कमर्शियल सिलिंडर की कीमत 2,764 रुपये से बढ़कर 2,775 रुपये हो गई है. वहीं, चेन्नई में इसकी कीमत 2,983 रुपये से बढ़कर 2,994.50 रुपये पहुंच गई है. यहां 11.50 रुपये की वृद्धि हुई है.

अहमदाबाद में भी कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर महंगा हुआ है. यहां इसकी कीमत 2,831.50 रुपये से बढ़कर 2,842 रुपये हो गई है. यानी उपभोक्ताओं को अब 10.50 रुपये अतिरिक्त देने होंगे. लखनऊ में ₹10 की बढ़ोतरी के बाद नया दाम 2,942.50 हो गया है.

Loading Ad...

कारोबारियों के लिए झटका

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और कैटरिंग कारोबार पर पड़ने की संभावना है. इन क्षेत्रों में खाना पकाने के लिए बड़े सिलेंडरों का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में गैस की कीमत बढ़ने से कारोबारियों की लागत में इजाफा हो सकता है.

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं

Loading Ad...

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसकी कीमत 942 रुपए प्रति सिलेंडर पर बरकरार रखी गई है. इसी तरह मई में बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 नवंबर से एटीएफ की कीमत भी बढ़ी

इसके साथ ही, विमानन क्षेत्र के लिए एक और झटका देते हुए एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है. 1 नवंबर से एटीएफ की कीमत 1.37 रुपए प्रति लीटर बढ़कर 138.50 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जो पहले 137.12 रुपए प्रति लीटर थी.

Loading Ad...

यह लगातार चौथा महीना है जब विमान ईंधन की कीमतों में वृद्धि की गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और विमान ईंधन के मजबूत दामों के कारण यह बढ़ोतरी हुई है. चूंकि एयरलाइंस की कुल परिचालन लागत में एटीएफ की हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत तक होती है, इसलिए इससे विमानन कंपनियों की लागत पर सीधा असर पड़ सकता है.

तेल कंपनियों के अनुसार, एलपीजी और एटीएफ की कीमतों का पुनरीक्षण हर महीने की पहली तारीख को अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क कीमतों और रुपए-डॉलर विनिमय दर के आधार पर किया जाता है. राज्यों में वैट और अन्य स्थानीय करों के कारण वास्तविक कीमतों में कुछ अंतर हो सकता है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...