कश्मीर को मिली नई रफ्तार!1 मार्च से श्रीनगर-जम्मू के बीच दौड़ेगी 20 कोच वाली वंदे भारत

Vande Bharat Express: यह कदम सिर्फ एक नई ट्रेन सेवा शुरू करने भर का नहीं है, बल्कि यह जम्मू क्षेत्र और कश्मीर घाटी के बीच बेहतर जुड़ाव की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है.

कश्मीर को मिली नई रफ्तार!1 मार्च से श्रीनगर-जम्मू के बीच दौड़ेगी 20 कोच वाली वंदे भारत
Image Source: Social Media

Indian Railway: जम्मू कश्मीर में रेल यात्रा को लेकर एक बड़ा और अहम कदम उठाया गया है. 1 मार्च से Srinagar और Jammu के बीच सीधी Vande Bharat Express सेवा शुरू होने जा रही है. अभी तक यह ट्रेन केवल Katra से श्रीनगर के बीच चलती थी, जिससे जम्मू से सफर करने वाले लोगों को पहले कटरा तक अलग से जाना पड़ता था.अब इस नई व्यवस्था से यात्री सीधे जम्मू से ट्रेन पकड़ सकेंगे, जिससे उनका समय बचेगा और सफर ज्यादा आसान और आरामदायक हो जाएगा.

यह कदम सिर्फ एक नई ट्रेन सेवा शुरू करने भर का नहीं है, बल्कि यह जम्मू क्षेत्र और कश्मीर घाटी के बीच बेहतर जुड़ाव की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है. आने वाले समय में इस रेल लाइन को आगे बढ़ाकर New Delhi से सीधे जोड़ने की भी योजना है, जिससे देश की राजधानी से कश्मीर तक सीधी ट्रेन यात्रा संभव हो सकेगी.

सात स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक श्रीनगर - जम्मू वंदे भारत एक्सप्रेस इस रूट पर कुल सात स्टेशनों पर रुकेगी. इसका सीधा फायदा बीच के शहरों और कस्बों में रहने वाले लोगों को मिलेगा. पहले जहां लोगों को लंबी दूरी तय कर मुख्य स्टेशन तक पहुंचना पड़ता था, अब वे अपने नजदीकी स्टेशन से ही ट्रेन पकड़ सकेंगे.

यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ट्रेन की कोच संख्या भी बढ़ा दी गई है. पहले इसे 8 डिब्बों के साथ चलाने की योजना थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 20 कोच कर दिया गया है. रेलवे का मानना है कि खासकर पर्यटन सीजन और छुट्टियों के दौरान इस रूट पर यात्रियों की संख्या काफी ज्यादा हो जाती है. ऐसे में अतिरिक्त कोच जोड़ना जरूरी था, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग आराम से यात्रा कर सकें.

सेवा शुरू होने में देरी क्यों हुई?

दरअसल, यह सेवा पहले ही शुरू की जानी थी, लेकिन Indian Railways को जम्मू रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण और विस्तार कार्य के कारण इसे टालना पड़ा. स्टेशन पर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने और बढ़ती यात्री संख्या को संभालने के लिए बड़े स्तर पर काम किया जा रहा था. अब यह निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और रेलवे प्रशासन ने संचालन की तैयारी भी अंतिम चरण में पहुंचा दी है. इसलिए अब 1 मार्च से इस सेवा को शुरू किया जा रहा है.

घाटी की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

इस नई सीधी सेवा से कश्मीर घाटी की रेल कनेक्टिविटी को बड़ा बढ़ावा मिलेगा. बेहतर ट्रेन सुविधा से न सिर्फ आम लोगों को फायदा होगा, बल्कि पर्यटन और व्यापार को भी मजबूती मिलेगी. कश्मीर घूमने आने वाले पर्यटक अब ज्यादा आसानी से यहां पहुंच सकेंगे.
पहले जम्मू से सफर करने वाले यात्रियों को कटरा तक बस या टैक्सी से जाना पड़ता था और वहां से ट्रेन पकड़नी होती थी. इसमें समय भी ज्यादा लगता था और खर्च भी बढ़ जाता था. लेकिन अब सीधे जम्मू से श्रीनगर तक ट्रेन चलने से यात्रा का समय कम होगा, सफर ज्यादा आरामदायक बनेगा और लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी. यह नई रेल सेवा जम्मू और कश्मीर के बीच दूरी को कम करने और लोगों की रोजमर्रा की यात्रा को आसान बनाने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी. 

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
Podcast video
देश और धर्म पर बात आई तो शरीर की 206 हड्डियों के साथ संविधान की सारी धाराएं तोड़ दूंगी! Megha
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें