Advertisement

Loading Ad...

घर में है शादी? ऐसे लें एक्स्ट्रा LPG सिलेंडर, सरकार ने बताया नया तरीका

LPG Crisis: LPG कि सप्लाई थोड़ी प्रभावित चल रही है , जिसकी वजह से आम दिनों में भी लोगों को सिलेंडर लेने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है. जहां रोजमर्रा में एक सिलेंडर के लिए इतनी परेशानी हो रही है, वहीं शादी जैसे बड़े कार्यक्रम में 8 -10 सिलेंडर की जरूरत पढ़ती है. ऐसे में लोगों की चिंता बढ़ना बिलकुल स्वाभाविक है.

Image Source: canva
Loading Ad...

LPG Cylinder Booking: घर में शादी हो या कोई बड़ा फंक्शन, सबसे ज्यादा टेंशन खाने -पीने की तैयारी को लेकर होती हैं. ऐसे मौके पर अगर गैस सिलेंडर समय पर न मिले, तो पूरी व्यवस्था गड़बड़ा सकती है. LPG कि सप्लाई थोड़ी प्रभावित चल रही है , जिसकी वजह से आम दिनों में भी लोगों को सिलेंडर लेने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है. जहां रोजमर्रा में एक सिलेंडर के लिए इतनी परेशानी हो रही है, वहीं शादी जैसे बड़े कार्यक्रम में 8 -10 सिलेंडर की जरूरत पढ़ती है. ऐसे में लोगों की चिंता बढ़ना बिलकुल स्वाभाविक है.

प्रशासन ने निकाला आसान समाधान

लोगों की इस परेशानी को समझते हुए प्रशासन ने एक अस्थायी व्यवस्था शुरू की है. इसके तहत आप अपने बड़े कार्यक्रम के लिए अतिरिक्त गैस सिलेंडर ले सकते हैं. लेकिन एक बात का ध्यान रखा गया है, यह अतिरिक्त सिलेंडर घरेलू नहीं बल्कि कमर्शियल (19 किलो) होगा. ऐसा इसलिए ताकि घरेलू गैस का गलत इस्तेमाल न हो और सभी तक बराबर सप्लाई बनी रहे.

Loading Ad...

गैस नियमों में बड़ा बदलाव, पुरानी बुकिंग कैंसिल, अब नए तरीकों से ही मिलेगा सिलेंडर

Loading Ad...

कैसे करें आवेदन?

अगर आपके घर में शादी या कोई बड़ा फंक्शन होने वाला है, तो आखिरी समय तक इंतजार करने की गलती न करें. पहले से ही आवेदन कर देना सबसे समझदारी भरा कदम है. आप इसके लिए अपनी नजदीकी गैस एजेंसी जा सकते हैं, या फिर जिला पूर्ति कार्यालय और जिलाधिकारी कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं. वहां आपको पूरी प्रक्रिया समझा दी जाएगी. समय पर आवेदन करने से आपको बिना किसी भागदौड़ के सिलेंडर मिल जाएगा.

Loading Ad...

 कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी होंगे?
अस्थायी कनेक्शन लेने के लिए कुछ जरूरी कागज़ देने होते हैं. जैसे-

शादी का कार्ड (निमंत्रण पत्र)
आधार कार्ड
एक साधारण आवेदन पत्र
ये सब इसलिए लिया जाता है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आप सच में किसी कार्यक्रम के लिए सिलेंडर ले रहे हैं.

सिक्योरिटी मनी भी देनी होगी

Loading Ad...

जब आप कमर्शियल सिलेंडर लेते हैं, तो उसकी कीमत के साथ आपको थोड़ी सिक्योरिटी मनी भी जमा करनी पड़ती है. लेकिन इसमें राहत की बात ये है कि जब आपका काम खत्म हो जाता है और आप कनेक्शन वापस कर देते हैं, तो यह सिक्योरिटी राशि आपको लौटा दी जाती है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...