Advertisement

Loading Ad...

IRCTC की नई सुविधा, अब QR कोड से पता चलेगा खाना बासी है या ताजा, तुरंत चेक करें फूड डिटेल्स

Railway Catering: कई यात्रियों की शिकायत रही है कि खाना कभी बासी होता है, कभी स्वाद ठीक नहीं होता, तो कभी साफ़ - सफाई को लेकर सवाल खड़े हो जाते हैं. इन्हीं परेशानियों को ध्यान में रखते हुए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन ने एक नई और काफी काम की पहल शुरू की हैं.

Image Source: Social Media
Loading Ad...

Indian Railway QR Code Scan: अगर आपने कभी ट्रेन में सफर किया है, तो ये बात आप जरूर समझते होंगे, खाने को लेकर हमेशा थोड़ा डर और झिझक बनी रहती है, कई यात्रियों की शिकायत रही है कि खाना कभी बासी होता है, कभी स्वाद ठीक नहीं होता, तो कभी साफ़ - सफाई को लेकर सवाल खड़े हो जाते हैं. इन्हीं परेशानियों को ध्यान में रखते हुए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation ) ने एक नई और काफी काम की पहल शुरू की हैं, जिससे अब यात्रियों को खाने को लेकर ज्यादा भरोसा मिलेगा.

QR कोड से अब खाने की पूरी जानकारी आपके हाथ में

अब ट्रेन में मिलने वाले खाने के पैकेट पर QR कोड लगा होगा. जैसे ही आप इस कोड को अपने मोबाइल से स्कैन करेंगे, तुरंत आपको उस खाने से जुड़ी जरूरी जानकारी मिल जाएगी, जैसे कि खाना कब बना, कब पैक हुआ और किस किचन से आया है.
सीधी बात ये है कि अब आपको अंदाज़ा लगाने की जरूरत नहीं होगी कि खाना ताजा है या नहीं. आप खुद देख सकेंगे कि जो खाना आपके सामने है, वह सही है या नहीं. इससे बासी या खराब खाने की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है.

Loading Ad...

अब हर वेंडर की पहचान होगी साफ

Loading Ad...

अक्सर ट्रेन में ये समझना मुश्किल होता है कि खाना बेचने वाला वेंडर असली है या नहीं. अब इस पर भी लगाम लगाई जा रही है. IRCTC ने सभी अधिकृत वेंडरों और स्टाफ के लिए QR कोड वाले आईडी कार्ड अनिवार्य कर दिए हैं. अगर आपको किसी पर शक हो, तो आप उसका QR कोड स्कैन करके उसकी पूरी जानकारी देख सकते हैं - नाम, पहचान, मेडिकल फिटनेस और पुलिस वेरिफिकेशन तक. इससे फर्जी वेंडरों पर रोक लगेगी और यात्रियों को सुरक्षित खाना मिलेगा.

साफ-सफाई पर भी खास ध्यान

Loading Ad...

सिर्फ जानकारी देना ही नहीं, बल्कि खाने की गुणवत्ता सुधारने पर भी जोर दिया जा रहा है. अब बेस किचन में फूड सेफ्टी सुपरवाइजर तैनात किए जाएंगे, जो यह देखेंगे कि खाना साफ-सफाई से और सही तरीके से बन रहा है या नहीं. इसका मतलब है कि अब सिर्फ दिखावे के लिए नहीं, बल्कि असल में खाने की क्वालिटी पर नजर रखी जाएगी.

हाईटेक किचन और बेहतर सामान का इस्तेमाल

IRCTC अब अपने किचन को और आधुनिक बनाने की दिशा में भी काम कर रहा है. नए “एडवांस किचन” बनाए जाएंगे, जहां CCTV कैमरे लगे होंगे ताकि खाना बनने की पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी जा सके.
इसके अलावा, अब खाना बनाने में अच्छे और भरोसेमंद ब्रांड के कच्चे माल का इस्तेमाल किया जाएगा - जैसे तेल, आटा, चावल, दाल, मसाले, पनीर और डेयरी प्रोडक्ट्स. यानी अब सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं, बल्कि अच्छा और सुरक्षित खाना देने की कोशिश होगी.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

इन सभी बदलावों का सीधा फायदा यात्रियों को मिलेगा. अब खाना लेते वक्त मन में जो शक रहता था, वो धीरे-धीरे खत्म होगा. आप खुद चेक कर पाएंगे कि खाना कैसा है और कहां से आया है. 

Loading Ad...
Loading Ad...