यात्रियों के लिए खुशखबरी! चारधाम यात्रा का डिजिटल रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अपना स्लॉट बुक
Chardham Yatra Online Registration: इस बार प्रशासन ने समय से पहले पंजीकरण शुरू करने का निर्णय लिया है, ताकि यात्रियों को योजना बनाने में आसानी हो और भीड़ के कारण कोई परेशानी न हो.
Chardham Yatra Online Registration: उत्तराखंड के चार पवित्र धामों की यात्रा का इंतजार करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है. इस वर्ष की चारधाम यात्रा का पंजीकरण शुक्रवार सुबह 7 बजे से आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है. यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ होगी.इसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को बदरीनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे. इस बार प्रशासन ने समय से पहले पंजीकरण शुरू करने का निर्णय लिया है, ताकि यात्रियों को योजना बनाने में आसानी हो और भीड़ के कारण कोई परेशानी न हो.
ऑनलाइन पंजीकरण और ऐप सुविधा
- इस वर्ष पंजीकरण मुख्य रूप से ऑनलाइन माध्यम से ही हो रहा है. श्रद्धालु उत्तराखंड पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर अपने स्लॉट बुक कर सकते हैं.
- इसके अलावा, मोबाइल यूजर्स Tourist Care Uttarakhand ऐप के जरिए भी आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
- वे लोग जो डिजिटल माध्यम का इस्तेमाल नहीं कर पाते, उनके लिए 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा ऋषिकेश, हरिद्वार और
- देहरादून में उपलब्ध होगी. यात्रा या तकनीकी सहायता के लिए विभाग ने टोल-फ्री नंबर 0135-1364 जारी किया है, जो 24 घंटे काम करेगा.
धामों में श्रद्धालुओं की संख्या सीमित
सरकार ने प्रत्येक धाम में श्रद्धालुओं की संख्या सीमित करने का निर्णय लिया है. इसका उद्देश्य यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखना और हिमालयी पारिस्थितिकी पर अत्यधिक दबाव न पड़ने देना है.
हालांकि, कुछ स्थानीय संगठन और होटल एसोसिएशन इस सीमा के खिलाफ हैं. चारधाम होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता ने कहा है कि यदि उनका सुझाव शासन द्वारा नहीं माना गया, तो वे मार्च के दूसरे पखवाड़े से आंदोलन कर सकते हैं.
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का पूरा तरीका
- सबसे पहले उत्तराखंड पर्यटन विभाग की वेबसाइट या Tourist Care Uttarakhand ऐप खोलें.
- होमपेज पर ‘Register/Login’ का विकल्प चुनें.
- पहली बार पंजीकरण कर रहे लोग अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करके नया अकाउंट बनाएं. मोबाइल पर आने वाला OTP डालकर अकाउंट एक्टिवेट करें.
- लॉगिन करने के बाद ‘Create/Manage Tour’ पर क्लिक करें और अपनी यात्रा की जानकारी दें, जैसे कि आप अकेले यात्रा कर रहे हैं या परिवार/समूह के साथ. यात्रा की तारीख और प्रवेश स्थल (हरिद्वार या ऋषिकेश) चुनें.
- अब उन धामों का चयन करें जहां दर्शन करना चाहते हैं. उपलब्ध तारीखें कैलेंडर में दिखाई देंगी. ध्यान रहे कि कुछ तारीखें पूर्ण होने पर लाल रंग में दिखाई देंगी.
प्रत्येक यात्री का व्यक्तिगत विवरण भरें - नाम, आयु, लिंग, पूरा पता, और सरकारी पहचान पत्र का नंबर (जैसे आधार, वोटर आईडी या पासपोर्ट) अपलोड करें. आपातकालीन संपर्क नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो भी अपलोड करना आवश्यक है.
सभी जानकारी भरने के बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें. सफल पंजीकरण के बाद आपको कंफर्मेशन मैसेज प्राप्त होगा.
Advertisement
यह भी पढ़ें
Advertisement