Advertisement

Loading Ad...

LPG Crisis: शादी में गैस की चिंता खत्म, मेन्यू और मेहमान बताओ, तुरंत मिलेंगे गैस सिलेंडर

LPG Crisis: 19 ,21 और 22 अप्रैल को सैकड़ो घरों में शहनाई गूंजने वाली है , ऐसे में सबसे बड़ी चिंता होती है कि दावत की तैयारी बिना किसी रूकावट के पूरी हो जाए. खासकर रसोई गैस की कमी कहीं ख़ुशी के माहौल को प्रभावित न कर दे.

Image Source: Social Media
Loading Ad...

LPG Gas booking: शादी -ब्याह का मौसम शुरू होते ही हर तरह खुशियों का माहौल बन जाता है. घरों में मेहमानों का आना - जाना, पकवानों की खुशबू और तैयारियों की हलचल , सब कुछ एक अलग ही रंग ले आता है. 19 ,21 और 22 अप्रैल को सैकड़ो घरों में शहनाई गूंजने वाली है , ऐसे में सबसे बड़ी चिंता होती है कि दावत की तैयारी बिना किसी रूकावट के पूरी हो जाए. खासकर रसोई गैस की कमी कहीं ख़ुशी के माहौल को प्रभावित न कर दे. 

अब गैस की चिंता से मिलेगी राहत

इसी परेशानी को समझते हुए प्रशासन ने एक राहत भरा कदम उठाया है. अब शादी वाले घरों को गैस की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा. अगर किसी घर में शादी है, तो वे मेहमानों की संख्या, खाने का मेन्यू और शादी का कार्ड दिखाकर आसानी से अस्थायी गैस कनेक्शन ले सकते हैं. इसके तहत एक परिवार को जरूरत के हिसाब से अधिकतम 10 व्यावसायिक सिलेंडर दिए जाएंगे, ताकि दावत की तैयारी बिना किसी रुकावट के हो सके.

Loading Ad...

प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

Loading Ad...

जिलाधिकारी ने इस बढ़ती जरूरत को देखते हुए अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि जिन घरों में शादी है, वहां गैस की सप्लाई में कोई देरी न हो. पहले जहां गैस बुकिंग में समय लग जाता था, अब आवेदन मिलते ही प्राथमिकता के आधार पर सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं. अभी तक सैकड़ों परिवार इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आवेदन कर चुके हैं, जिससे साफ है कि लोगों को इस पहल से काफी सहारा मिला है.

आसान है पूरी प्रक्रिया

Loading Ad...

इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए कोई जटिल प्रक्रिया नहीं रखी गई है. बस आपको शादी का कार्ड और एक साधारण आवेदन लेकर जिला पूर्ति कार्यालय जाना होगा. साथ ही यह भी बताना होगा कि कितने मेहमान आएंगे और खाने में क्या-क्या बनाया जाएगा. हर सिलेंडर के लिए एक तय जमानत राशि और गैस की कीमत जमा करनी होगी. इसके बाद आपको आसानी से सिलेंडर मिल जाएंगे.

गैस का भरपूर स्टॉक मौजूद

सबसे अच्छी बात यह है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है. व्यावसायिक सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक पहले से ही उपलब्ध है, जिससे शादी वाले घरों की जरूरतें आसानी से पूरी की जा सकती हैं. इसके अलावा घरेलू गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल का भी अच्छा खासा भंडार मौजूद है, जो रोज की जरूरत से कहीं ज्यादा है.

Loading Ad...

शादी का मतलब सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि परिवार और रिश्तों का जश्न होता है. ऐसे में छोटी-छोटी परेशानियां भी बड़ी लगने लगती हैं. लेकिन इस बार प्रशासन की तैयारी ने यह सुनिश्चित कर दिया है कि खुशियों के इस मौके पर कोई कमी न रहे.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...