Advertisement

Loading Ad...

गैस कनेक्शन के साथ मिलती है ₹50 लाख तक की सुरक्षा, जानिए क्या-क्या होता है कवर

LPG Cylinder: यह बीमा पेट्रोलियम कंपनियों और बीमा कंपनियों के बीच हुए एक समझौते का हिस्सा है, जिसका फायदा हर आम उपभोक्ता को मिलता है. लेकिन अफ़सोस की बात है कि जानकारी के अभाव में ज्यादातर लोग इसका लाभ नहीं उठा पाते.

Image Source: Canva
Loading Ad...

LPG Cylinder: हम सब अपने घरों में रसोई गैस का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को पता होता है कि गैस कनेक्शन लेते ही हम एक तरह कि सुरक्षा ढाल का हिस्सा बन जाते है. यह कोई अलग से खरीदी गई पॉलिसी नहीं होती, बल्कि अपने आप ही हर वैध गैस कनेक्शन के साथ जुड़ी होती हैं. अक्सर जब हम गैस सिलेंडर से जुड़ी दुर्घटनाओं कि खबरें सुनते हैं, तो डर लगता हैं, लेकिन राहत की बता यह हैं कि ऐसे हादसों में आपकी और आपके परिवार की आर्थिक मदद के लिए एक बीमा पहले से मौजूद होता है, और इसके लिए आपको कोई अतिरिक्त पैसे भी नहीं देने पड़ते. यह बीमा पेट्रोलियम कंपनियों और बीमा कंपनियों के बीच हुए एक समझौते का हिस्सा है, जिसका फायदा हर आम उपभोक्ता को मिलता है. लेकिन अफ़सोस की बात है कि जानकारी के अभाव में ज्यादातर लोग इसका लाभ नहीं उठा पाते.

इस बीमे में क्या-क्या मदद मिलती है?

अगर किसी कारण से गैस सिलेंडर फट जाता है या गैस लीक होने से कोई हादसा हो जाता है, तो यह बीमा कई तरह से आपकी मदद करता है. अगर किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है, तो उसके परिवार को प्रति व्यक्ति करीब ₹6 लाख तक का मुआवजा मिल सकता है. अगर कोई घायल हो जाता है, तो उसके इलाज के लिए ₹2 लाख तक की मदद मिलती है. एक घटना में कुल मिलाकर ₹30 लाख तक का खर्च कवर किया जा सकता है. इतना ही नहीं, अगर आपके घर या सामान को नुकसान होता है, जैसे दीवारें टूट जाएं या सामान जल जाए, तो उसकी भरपाई के लिए भी ₹2 लाख तक की सहायता दी जाती है. यानी यह बीमा सिर्फ इंसानों के लिए ही नहीं, बल्कि आपके घर और सामान के लिए भी सुरक्षा देता है.

Loading Ad...

LPG Cylinder Price: कहीं महंगा तो कहीं सस्ता! जानें आपके शहर में LPG सिलेंडर का रेट

Loading Ad...

लेकिन कुछ जरूरी शर्तें भी हैं

यह समझना बहुत जरूरी है कि इस बीमे का फायदा तभी मिलेगा, जब आप कुछ बुनियादी नियमों का पालन करेंगे.
सबसे पहले, आपका गैस कनेक्शन आपके नाम पर रजिस्टर होना चाहिए और आप उसी कंपनी का सिलेंडर इस्तेमाल कर रहे हों.
दूसरी अहम बात, आपकी गैस पाइप (होज) और रेगुलेटर ISI मार्क वाले होने चाहिए. अगर आपने सस्ता या गैर-मानक सामान लगाया हुआ है, तो क्लेम खारिज हो सकता है. और सबसे जरूरी बात, अगर कोई हादसा होता है, तो तुरंत पुलिस और अपनी गैस एजेंसी को लिखित में जानकारी देना जरूरी है. देर करने पर भी परेशानी हो सकती है.

Loading Ad...

मुसीबत के समय क्या करें?

अगर कभी दुर्भाग्य से ऐसा हादसा हो जाए, तो घबराने के बजाय सही कदम उठाना जरूरी है. सबसे पहले पुलिस में FIR दर्ज कराएं. अगर कोई घायल है, तो उसकी मेडिकल रिपोर्ट बनवाएं, और अगर मृत्यु हुई है तो मृत्यु प्रमाण पत्र जरूरी होगा. इसके बाद अपनी गैस एजेंसी को तुरंत जानकारी दें. आमतौर पर वही आपकी तरफ से बीमा कंपनी में क्लेम दर्ज कराते हैं, इसलिए उनसे संपर्क बनाए रखना जरूरी है. बीमा कंपनी का एक सर्वेयर मौके पर जांच करने आता है, इसलिए घटना के बाद वहां ज्यादा छेड़छाड़ न करें, ताकि सही आकलन हो सके.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...