Advertisement
पुराने जूते-चप्पल से कमाएं हजारों रुपये, कबाड़ में फेंकने की गलती न करें
eBay App: आज के समय में ऐसी कई ऑनलाइन वेबसाइट और ऐप्स हैं जहां लोग पुराने सामान खासकर जूते-चप्पल खरीदते भी हैं और बेचते भी. जो चीज हमें बेकार लगती है, वही किसी दूसरे के लिए काम की हो सकती है. और इसी सोच के साथ आजकल रीसेल और रीसायकल का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है.
Advertisement
क्सर आपने घर में देखा होगा मम्मी पुराने जूते-चप्पल संभाल कर रख देती हैं या फिर एक दिन अचानक साफ-सफाई में उन्हें बाहर फेंक देती हैं. हमें लगता है कि ये अब किसी काम के नहीं रहे, लेकिन सच ये है कि वही पुराने जूते-चप्पल आपके लिए कमाई का जरिया बन सकते हैं. आज के समय में ऐसी कई ऑनलाइन वेबसाइट और ऐप्स हैं जहां लोग पुराने सामान खासकर जूते-चप्पल खरीदते भी हैं और बेचते भी. जो चीज हमें बेकार लगती है, वही किसी दूसरे के लिए काम की हो सकती है. और इसी सोच के साथ आजकल रीसेल और रीसायकल का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है.
कचरे में फेंकने से बेहतर है बेच देना
हम में से ज्यादातर लोग पुराने जूते सीधे कचरे में डाल देते हैं. कचरा उठाने वाले लोग उनमें से काम की चीजें अलग करते हैं और बाद में उन्हें कबाड़ी को बेच देते हैं और वहां से पैसे भी कमाते हैं. तो जब वही काम कोई और करके पैसे कमा सकता है, तो आप क्यों नहीं? अगर जूते थोड़े ठीक-ठाक हालत में हैं, या ब्रांडेड हैं, तो उनकी अच्छी कीमत मिल सकती है. बस आपको सही जगह पर उन्हें लिस्ट करना आना चाहिए.
Advertisement
ये प्लेटफॉर्म दिला सकते हैं अच्छे पैसे
Advertisement
अगर आप सोच रहे हैं कि कहां बेचें, तो चिंता की बात नहीं है. आज कई ऐसे प्लेटफॉर्म हैं जहां आप आसानी से अपने पुराने जूते-चप्पल बेच सकते हैं:
Freeup
भारत में काफी लोकप्रिय ऐप है. यहां आप अपने सामान के बदले “कॉइन्स” भी कमा सकते हैं या सीधे पैसे ले सकते हैं. खास बात ये है कि ये ऐप घर से पिकअप की सुविधा भी देता है, जिससे आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ती.
Poshmark
अगर आपके पास ब्रांडेड या अच्छी क्वालिटी के जूते हैं, तो ये प्लेटफॉर्म बढ़िया है. यहां अच्छे प्राइस मिलने की संभावना ज्यादा रहती है क्योंकि यहां फैशन को समझने वाले खरीदार होते हैं.
Depop
यह खासकर युवाओं के बीच काफी पॉपुलर है. अगर आपके जूते थोड़ा यूनिक, ट्रेंडी या विंटेज स्टाइल के हैं, तो यहां आपको सही ग्राहक मिल सकते हैं.
eBay
यह दुनिया के सबसे पुराने और भरोसेमंद प्लेटफॉर्म्स में से एक है. यहां आप अपने जूतों को नीलामी (auction) में भी डाल सकते हैं या अपनी पसंद की कीमत पर बेच सकते हैं.
Advertisement
बेचने से पहले ये छोटी-छोटी बातें ध्यान रखें
अगर आप चाहते हैं कि आपके जूते जल्दी बिकें और अच्छे पैसे मिलें, तो थोड़ी सी तैयारी जरूरी है:
सफाई का ध्यान रखें - जूते बेचने से पहले उन्हें अच्छी तरह साफ कर लें या पॉलिश कर दें. साफ-सुथरे जूते देखने में ज्यादा आकर्षक लगते हैं.
फोटो अच्छी लें - दिन की रोशनी में अलग-अलग एंगल से साफ तस्वीरें खींचें. जितनी अच्छी फोटो होगी, उतनी जल्दी ग्राहक मिलेगा.
पूरी जानकारी दें - जूते का ब्रांड, साइज, कंडीशन (जैसे - नया, लगभग नया या इस्तेमाल किया हुआ) साफ-साफ लिखें. इससे खरीदार को भरोसा होता है और आपको बेहतर कीमत मिलती है.
यह भी पढ़ें
कई बार हम छोटी-छोटी चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन वही चीजें कमाई का जरिया बन सकती हैं. पुराने जूते-चप्पल बेचकर आप ना सिर्फ कुछ पैसे कमा सकते हैं, बल्कि पर्यावरण के लिए भी अच्छा काम करते हैं क्योंकि इससे चीजें दोबारा इस्तेमाल में आती हैं.