Advertisement
E-Pantry: क्या आपने ट्राई किया IRCTC का ‘डिजिटल ढाबा’? अब सीट पर मिलेगा गर्मागर्म खाना
E- Pantry: रेलवे ने जरूरत को समझते हुए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) यानी IRCTC ने E - Pantry सर्विस शुरू की है. यह एक ऐसी सुविधा है, जिससे आप अपनी सीट पर बैठे -बैठे ही खाना आर्डर कर सकते है, बिलकुल वैसे ही जैसे घर पर मोबाइल से खाना मंगाते है.
Advertisement
Indian Railway: अगर आप अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं, तो आपने कभी न कभी यह जरूर सोचा होगा कि रास्ते में अच्छा और भरोसेमंद खाना कैसे मिले. इसी जरूरत को समझते हुए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) यानी IRCTC ने E - Pantry सर्विस शुरू की है. यह एक ऐसी सुविधा है, जिससे आप अपनी सीट पर बैठे -बैठे ही खाना आर्डर कर सकते है, बिलकुल वैसे ही जैसे घर पर मोबाइल से खाना मंगाते है. आइए जानते है कैसे E - Pantry से खाना मंगवा सकते है ....
कैसे काम करती है यह सर्विस?
E-Pantry सर्विस को इस्तेमाल करना बहुत आसान है और इसमें कोई झंझट नहीं है. सबसे पहले, जब आप IRCTC website पर टिकट बुक करते हैं, उसी समय आपको खाने का विकल्प दिखाई देता है. अगर उस समय आप ऑर्डर नहीं कर पाए, तो बाद में “Booked Ticket History” में जाकर भी अपना पसंदीदा खाना चुन सकते हैं. जब आप खाना बुक कर लेते हैं, तो आपके मोबाइल या ईमेल पर एक खास कोड आता है जिसे Meal Verification Code (MVC) कहते हैं। यह कोड आपके ऑर्डर की पहचान होता है. सफर वाले दिन, जब पैंट्री स्टाफ खाना लेकर आता है, तो आपको बस यह कोड दिखाना होता है और आपका खाना सीधे आपकी सीट पर मिल जाता है. इसमें कोई भागदौड़ या चिंता नहीं रहती.
Advertisement
कैश की झंझट खत्म, सब कुछ डिजिटल
Advertisement
इस सर्विस की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें आपको कैश लेकर चलने की जरूरत नहीं होती. आप बुकिंग के समय ही ऑनलाइन पेमेंट कर देते हैं. इससे न सिर्फ समय बचता है, बल्कि ट्रांजैक्शन भी सुरक्षित रहता है. ऊपर से, आपके पास हर पेमेंट का रिकॉर्ड भी रहता है, जिससे बाद में कोई परेशानी नहीं होती.
LPG Crisis: क्या गैस के फिर बढ़ गए दाम? एलपीजी संकट के बीच क्या है नया अपडेट, जानिए आज के ताजा रेट
Advertisement
पारदर्शिता और भरोसा
E-Pantry का पूरा सिस्टम डिजिटल है, इसलिए आप अपने ऑर्डर की स्थिति आसानी से देख सकते हैं. कब ऑर्डर कन्फर्म हुआ, कब तैयार हुआ और कब डिलीवर होगा, सब कुछ साफ-साफ दिखता है. इससे यात्रियों का भरोसा बढ़ता है और गलती की संभावना भी बहुत कम हो जाती है.
खाना न मिले तो रिफंड भी मिलेगा
Advertisement
कई बार सफर में देरी या किसी वजह से खाना समय पर नहीं पहुंच पाता. ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है. अगर आपका ऑर्डर समय पर डिलीवर नहीं होता, तो आपको रिफंड का हक मिलता है. इसकी जानकारी आपको SMS या ईमेल के जरिए मिल जाती है. यह सुविधा यात्रियों को एक तरह की सुरक्षा देती है कि उनका पैसा सुरक्षित है.
सही व्यक्ति को सही खाना
MVC यानी Meal Verification Code का इस्तेमाल यह सुनिश्चित करता है कि खाना उसी यात्री को मिले जिसने ऑर्डर किया है. इससे गलत डिलीवरी की समस्या लगभग खत्म हो जाती है और सर्विस ज्यादा भरोसेमंद बनती है.
Advertisement
किन ट्रेनों में मिलती है यह सुविधा?
यह भी पढ़ें
यह सुविधा शुरुआत में Vivek Express पर ट्रायल के तौर पर शुरू हुई थी, लेकिन अब इसे कई ट्रेनों में लागू कर दिया गया है. जैसे, Amritsar Kochuveli Express, Swatantra Senani Express, Paschim Express, Pushpak Express और कई अन्य लंबी दूरी की मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें.