Advertisement
दिल्ली में सस्ते घर का मौका, DDA दे रहा 18 लाख में फ्लैट, 25% तक छूट
DDA Flats: DDA ने अपनी ‘नागरिक आवास योजना 2026’ के तहत नरेला इलाके में किफायती फ्लैट्स की संख्या बढ़ा दी है. बढ़ती मांग को देखते हुए अब इस योजना में हजारों नए फ्लैट्स शामिल किए गए हैं, जिससे आम लोगों के लिए घर खरीदने का मौका और बड़ा हो गया है.
Advertisement
DDA Flats: राजधानी दिल्ली में अपना खुद का घर खरीदना हर किसी का सपना होता है, लेकिन महंगे दामों की वजह से यह सपना कई लोगों के लिए अधूरा रह जाता है. अब ऐसे ही लोगों के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) एक बड़ी राहत लेकर आया है. DDA ने अपनी ‘नागरिक आवास योजना 2026’ के तहत नरेला इलाके में किफायती फ्लैट्स की संख्या बढ़ा दी है. बढ़ती मांग को देखते हुए अब इस योजना में हजारों नए फ्लैट्स शामिल किए गए हैं, जिससे आम लोगों के लिए घर खरीदने का मौका और बड़ा हो गया है.
कम कीमत में घर, 25% तक की छूट
इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इसे खासतौर पर मध्यम और निम्न आय वर्ग (LIG) को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. DDA इन फ्लैट्स पर करीब 25% की विशेष छूट दे रहा है. छूट के बाद इन फ्लैट्स की शुरुआती कीमत करीब 18.35 लाख रुपये रखी गई है. आज के समय में दिल्ली जैसे शहर में इतनी कम कीमत में घर मिलना अपने आप में एक बड़ा मौका माना जा रहा है. जो लोग किराए के घर में रहकर हर महीने पैसा खर्च कर रहे हैं, उनके लिए यह एक स्थायी समाधान बन सकता है.
Advertisement
नरेला में फ्लैट्स का पूरा विवरण
Advertisement
यह सभी फ्लैट्स नरेला के सेक्टर G-7 और G-8 में स्थित हैं. DDA ने इन्हें अलग-अलग पॉकेट्स में बांटा है, ताकि खरीदार अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से विकल्प चुन सकें.
पॉकेट 6: यहां 381 फ्लैट्स उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत लगभग ₹18.43 लाख से शुरू होती है.
पॉकेट 7: इस हिस्से में 389 फ्लैट्स हैं और इनकी कीमत भी लगभग ₹18.43 लाख रखी गई है.
पॉकेट 11: सबसे ज्यादा 1174 फ्लैट्स यहीं हैं, जिनकी शुरुआती कीमत करीब ₹18.35 लाख है.
इस तरह कुल मिलाकर करीब 1944 फ्लैट्स लोगों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं.
‘पहले आओ, पहले पाओ’ का मौका
इस योजना की बुकिंग 27 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. खास बात यह है कि यह योजना ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर चलेगी. यानि जो व्यक्ति जल्दी आवेदन करेगा, उसे फ्लैट मिलने की संभावना ज्यादा होगी. पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है, ताकि लोग घर बैठे आसानी से आवेदन कर सकें और लंबी लाइनों या दलालों के चक्कर से बच सकें.
Advertisement
योजना की खास बातें जो इसे बनाती हैं खास
इस योजना में सिर्फ सस्ते फ्लैट ही नहीं, बल्कि कई ऐसी सुविधाएं भी हैं जो इसे और आकर्षक बनाती हैं:
रेडी-टू-मूव फ्लैट्स: फ्लैट पूरी तरह तैयार हैं, यानी अलॉटमेंट के बाद तुरंत शिफ्ट हो सकते हैं.
फ्रीहोल्ड प्रॉपर्टी: खरीदार को पूरा मालिकाना हक मिलेगा, कोई लीज की झंझट नहीं.
बेहतर भविष्य की लोकेशन: नरेला को तेजी से एक एजुकेशन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है.
मेट्रो कनेक्टिविटी (प्रस्तावित): आने वाले समय में यहां मेट्रो की सुविधा मिलने से कनेक्टिविटी और आसान हो जाएगी.
सैंपल फ्लैट देखने की सुविधा: इच्छुक लोग साइट पर जाकर पहले फ्लैट देख भी सकते हैं.
Advertisement
ऐसे करें आवेदन
यह भी पढ़ें
अगर आप इस योजना का फायदा उठाना चाहते हैं, तो DDA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं.
वेबसाइट: DDA की ऑफिशियल साइट
हेल्पलाइन: 1800110332
ऑनलाइन प्रक्रिया होने की वजह से आवेदन करना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है.