Advertisement
करोड़ों की नौकरी के साथ ‘दिल’ का भी इंतजाम, फ्री रहना-खाना और गर्लफ्रेंड - बॉयफ्रेंड की गारंटी
Job: इसी बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जो जितना चौकाने वाला है, उतना ही दिलचस्प भी.एक कंपनी ने इंजीनियर की नौकरी के लिए ऐसा ऑफर दिया है, जिसे सुनकर कोई भी हैरान रह जाए.
Advertisement
AI Job: आजकल AI के बढ़ते असर ने बहुत से लोगों के मन में दर बैठा दिया है कि कही उनकी नौकरी खतरे में न पड़ जाए. पिछले कुछ महीनों में कई लोगों की नौकरी जा चुकी है, इसलिए यह चिंता बिल्कुल समझ में आती है. लेकिन इसी बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जो जितना चौकाने वाला है, उतना ही दिलचस्प भी.एक कंपनी ने इंजीनियर की नौकरी के लिए ऐसा ऑफर दिया है, जिसे सुनकर कोई भी हैरान रह जाए.
नौकरी के साथ “पार्टनर” की भी गारंटी
अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को की AI कंपनी Cluely अपने यहां ‘फाउंडिंग इंजीनियर’ की भर्ती कर रही है. खास बात यह है कि कंपनी सिर्फ अच्छी सैलरी या सुविधाएं ही नहीं दे रही, बल्कि एक साल के अंदर गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड मिलने की “गारंटी” भी दे रही है. सुनने में यह थोड़ा मजाक जैसा लग सकता है, लेकिन कंपनी इसे अपनी पॉलिसी का हिस्सा बता रही है. भारत जैसे देशों में जहां लोग सालों तक इंक्रीमेंट का इंतजार करते हैं, वहां ऐसा ऑफर काफी अलग और चौंकाने वाला है.
Advertisement
फ्री रहने-खाने की सुविधा, लेकिन काम भी उतना ही ज्यादा
Advertisement
इस नौकरी में सिर्फ अजीबोगरीब फायदे ही नहीं हैं, बल्कि काम का दबाव भी कम नहीं है. चुने गए व्यक्ति को हफ्ते में 6 दिन काम करना होगा और रोज करीब 10–12 घंटे ऑफिस में बिताने होंगे. कंपनी रहने और खाने की सुविधा देगी, लेकिन इसके लिए कर्मचारी को ऑफिस के पास ही रहना होगा. यानी काम और पर्सनल लाइफ लगभग एक ही जगह सिमट जाएगी. कुछ लोगों को यह लाइफस्टाइल मुश्किल लग सकता है, लेकिन जो लोग करियर में तेजी से आगे बढ़ना चाहते हैं, उनके लिए यह मौका आकर्षक हो सकता है.
मोटी सैलरी और कंपनी में हिस्सेदारी
Advertisement
अगर पैसे की बात करें, तो यह ऑफर और भी ज्यादा ध्यान खींचता है. इस रोल के लिए सालाना $250k से $350k (करीब 2.3 से 3.2 करोड़ रुपये) की सैलरी दी जाएगी. इसके अलावा, कंपनी में 0.25% से 0.5% तक की हिस्सेदारी (इक्विटी) भी मिलेगी. यानि अगर कंपनी आगे चलकर बहुत बड़ी बनती है, तो कर्मचारी को उसका सीधा फायदा मिल सकता है.
कौन कर सकता है अप्लाई?
कंपनी का कहना है कि उन्हें दुनिया के बेहतरीन इंजीनियरों में से एक चाहिए. यानी यह मौका हर किसी के लिए नहीं है. इसके लिए मजबूत टेक्निकल स्किल्स और अलग सोच रखने वाले लोग ही फिट बैठेंगे. जो लोग खुद को इस रोल के लिए सही मानते हैं, वे कंपनी की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
Advertisement
कंपनी का अलग ही कल्चर
यह भी पढ़ें
Cluely पहले भी अपने अनोखे और खुले विचारों वाले कल्चर की वजह से चर्चा में रही है. कंपनी के CEO Chungin Roy Lee ने पहले एक ऐसी पॉलिसी भी शुरू की थी, जिसमें अगर कोई कर्मचारी अपने सहकर्मी के लिए सफल डेट सेट कर देता है, तो उसे इनाम दिया जाता था. कंपनी का मानना है कि काम के साथ-साथ पर्सनल लाइफ और रिश्ते भी उतने ही जरूरी हैं, और शायद इसी सोच के कारण वह ऐसे अनोखे ऑफर लेकर आती रहती है.