Advertisement
गैस सिलेंडर लेने वालों के लिए अलर्ट! इस काम को नहीं किया तो रुक सकती है डिलीवरी, सरकार ने जारी किया नया निर्देश
LPG Booking New Guidelines: LPG की मांग और सप्लाई को संतुलित रखना सरकार के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी बन जाती है. इसी बीच केंद्र सरकार ने घरेलू गैस उपभोगक्ताओं के लिए एक अहम निर्देश जारी किया है.
LPG Booking: देश में इन दिनों खाना बनाने वाली गैस यानी LPG को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही है. अंतरराष्ट्रीय हालात, खासकर मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर भारत पर भी देखने को मिल सकता है, क्योकि भारत अपनी गैस की जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है. ऐसे में LPG की मांग और सप्लाई को संतुलित रखना सरकार के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी बन जाती है. इसी बीच केंद्र सरकार ने घरेलू गैस उपभोगक्ताओं के लिए एक अहम निर्देश जारी किया है. सरकार का कहना है कि अब सभी LPG कनेक्शन धारकों को अपनी बायोमेट्रिक आधारित E -KYC प्रकिया पूरी करनी होगी. अगर कोई उपभोगता समय पर यह प्रकिया पूरी नहीं करता है , तो आगे चलकर गैस सिलेंडर की डिलीवरी या सब्सिडी से जुडी सेवाओं में परेशानी आ सकती है
क्यों जरूरी किया गया है ई-केवाईसी
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार- यह कदम गैस वितरण व्यवस्था को ज्यादा पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए उठाया गया है. कई बार यह भी देखा गया है कि एक ही व्यक्ति के नाम पर एक से ज्यादा गैस कनेक्शन होते हैं या फिर फर्जी दस्तावेजों के जरिए कनेक्शन ले लिया जाता है.
ऐसे मामलों को रोकने के लिए अब आधार आधारित वेरिफिकेशन को जरूरी बनाया गया है. इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि LPG कनेक्शन का इस्तेमाल वही व्यक्ति कर रहा है जिसके नाम पर कनेक्शन जारी किया गया है. इसके साथ ही सरकार की गैस सब्सिडी भी सही और जरूरतमंद लोगों तक पहुंच सकेगी.
24 घंटे में पार्सल डिलीवरी! 17 मार्च से इंडिया पोस्ट शुरू करेगा ‘24 स्पीड पोस्ट’ सेवा
घर बैठे भी पूरी कर सकते हैं ई-केवाईसी
सरकार ने यह भी साफ किया है कि E -KYC की प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त है और इसके लिए किसी कंज्यूमर को गैस एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. आजकल ज्यादातर काम मोबाइल के जरिए आसानी से किए जा सकते हैं, इसलिए उपभोक्ता अपने स्मार्टफोन से घर बैठे ही यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.
इसके लिए सबसे पहले अपनी गैस कंपनी का मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा. देश में घरेलू LPG की सप्लाई मुख्य रूप से Indian Oil Corporation (इंडेन गैस), Bharat Petroleum (भारत गैस) और Hindustan Petroleum (एचपी गैस) जैसी कई सरकारी कंपनियां करती हैं.
App में लॉगिन करने के बाद E -KYC का विकल्प दिखाई देगा. इस पर क्लिक करके आधार आधारित वेरिफिकेशन करना होता है. इसके साथ ही उपभोक्ताओं को आधार फेस आरडी ऐप भी डाउनलोड करना पड़ता है. इस ऐप की मदद से चेहरे की पहचान के जरिए बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाता है. ऐप में दिए गए निर्देशों के अनुसार चेहरा स्कैन करने के बाद कुछ ही मिनटों में ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो जाती है.
अगर App में परेशानी आए तो कहां करें संपर्क
कई बार तकनीकी कारणों से मोबाइल ऐप में दिक्कत भी आ सकती है. ऐसी स्थिति में कंज्यूमर को परेशान होने की जरूरत नहीं है. वे अपने नजदीकी गैस वितरक या एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं, जहां कर्मचारी उनकी E -KYC प्रक्रिया पूरी करने में मदद करेंगे.
इसके अलावा सरकार ने जानकारी और शिकायत दर्ज कराने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. उपभोक्ता 18002333555 पर कॉल करके अपनी समस्या बता सकते हैं और जरूरी सहायता ले सकते हैं.
उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए नियम थोड़े सख्त
सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana ) के तहत गैस कनेक्शन लेने वाले लाभार्थियों के लिए E -KYC को लेकर नियम थोड़ा ज्यादा सख्त रखा गया है. उन्हें हर वित्तीय वर्ष में पहला गैस सिलेंडर रिफिल लेने से पहले बायोमेट्रिक ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य होगा.
अगर कोई लाभार्थी यह प्रक्रिया पूरी नहीं करता है, तो उसकी गैस सब्सिडी अस्थायी रूप से रोकी जा सकती है और सिलेंडर मिलने में भी परेशानी आ सकती है. हालांकि एक बार E -KYC हो जाने के बाद उसी वित्तीय वर्ष में दोबारा इसे कराने की जरूरत नहीं पड़ती.
क्या रखना होगा ध्यान
इसके साथ ही, सरकार का कहना है कि उपभोक्ताओं को समय रहते अपनी E -KYC प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए. इससे आने वाले समय में गैस सिलेंडर की डिलीवरी, सब्सिडी और अन्य सेवाओं में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी.