रेलवे का बड़ा बदलाव, IRCTC की जगह लेगा नया प्लेटफॉर्म, इस नए ऐप से बुक होंगे ट्रेन टिकट
IRCTC App Change: अब तक लोग अलग-अलग ऐप के जरिए टिकट लेते थे, लेकिन अब यह झंझट खत्म होने वाला है. Indian Railways टिकटिंग प्रक्रिया को ज्यादा आसान और स्मार्ट बनाने की तैयारी में है, ताकि यात्रियों को बार-बार अलग प्लेटफॉर्म पर न जाना पड़े.
Follow Us:
Indian Railway: अगर आप मोबाइल से जनरल या प्लेटफॉर्म टिकट बुक करते हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है. 1 मार्च से रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अब तक लोग अलग-अलग ऐप के जरिए टिकट लेते थे, लेकिन अब यह झंझट खत्म होने वाला है. Indian Railways टिकटिंग प्रक्रिया को ज्यादा आसान और स्मार्ट बनाने की तैयारी में है, ताकि यात्रियों को बार-बार अलग प्लेटफॉर्म पर न जाना पड़े.
हर दिन लाखों यात्री जनरल टिकट के लिए डिजिटल ऐप का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में रेलवे चाहता है कि सभी सेवाएं एक ही जगह मिलें, जिससे समय भी बचे और कन्फ्यूजन भी कम हो. इसलिए अब नया सिस्टम लागू किया जा रहा है.
UTS ऐप की जगह आएगा RailOne
अब तक जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट के लिए लोग UTS ऐप का इस्तेमाल करते थे. लेकिन 1 मार्च से पुराने UTS ऐप को बंद कर दिया जाएगा और उसकी जगह नया RailOne ऐप लाया जा रहा है. RailOne को सिर्फ जनरल टिकट के लिए नहीं, बल्कि एक ऑल-इन-वन रेलवे ऐप के रूप में तैयार किया गया है. यानी अब जनरल टिकट, रिजर्वेशन टिकट, ट्रेन का स्टेटस और अन्य जरूरी सुविधाएं एक ही ऐप में मिलेंगी. पहले रिजर्वेशन के लिए अलग से IRCTC पर जाना पड़ता था, लेकिन अब ज्यादातर काम एक ही प्लेटफॉर्म से हो सकेगा.इससे यात्रियों का समय बचेगा और टिकट बुकिंग की प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान और सीधी हो जाएगी.
डिजिटल पेमेंट करने पर मिलेगा फायदा
RailOne ऐप से अगर आप जनरल टिकट बुक करते हैं और डिजिटल पेमेंट करते हैं, तो आपको 3 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी. यह ऑफर 14 जुलाई 2026 तक लागू रहेगा. यानी रोज सफर करने वाले यात्रियों को सीधा फायदा होगा.
पेमेंट के लिए यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और आर वॉलेट जैसे कई विकल्प दिए जाएंगे. अगर आपके पुराने अकाउंट में R Wallet का बैलेंस है, तो वह भी नए ऐप में इस्तेमाल किया जा सकेगा. रेलवे डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देना चाहता है, इसलिए कैशलेस पेमेंट को प्रमोट किया जा रहा है.
RailOne ऐप कैसे इस्तेमाल करें?
RailOne ऐप इस्तेमाल करना आसान होगा. आप चाहें तो नया अकाउंट बना सकते हैं या अपना पुराना IRCTC अकाउंट लिंक कर सकते हैं. लॉगिन करने के बाद होम स्क्रीन पर “Search Train” का ऑप्शन मिलेगा. यहां आपको From और To स्टेशन भरना होगा. चाहें तो ट्रेन का नाम या नंबर भी डाल सकते हैं. इसके बाद आपके सामने ट्रेनों की लिस्ट आ जाएगी. आप अपनी पसंद की क्लास चुनें, यात्री की जानकारी भरें और फिर पेमेंट का तरीका चुनकर भुगतान कर दें. पेमेंट पूरा होते ही टिकट आपके ऐप में दिखने लगेगा. आप उसे डाउनलोड कर सकते हैं या जरूरत पड़ने पर शेयर भी कर सकते हैं..
जनरल टिकट कैसे बुक होगी?
अगर आपको जनरल टिकट लेनी है, तो ऐप के Journey Planner में जाकर “Unreserved” विकल्प चुनना होगा. इसके बाद अपनी यात्रा की शुरुआत और गंतव्य स्टेशन का नाम भरें. आप चाहें तो जीपीएस ऑन करके अपनी मौजूदा लोकेशन भी डिटेक्ट कर सकते हैं.
फिर ट्रेन का प्रकार चुनें, जैसे मेल, एक्सप्रेस या सुपरफास्ट। इसके बाद यात्रियों की संख्या भरें और डिटेल कन्फर्म करें. पेमेंट करते ही आपका टिकट तुरंत जनरेट हो जाएगा. आप “My Tickets” सेक्शन में जाकर उसे कभी भी देख सकते हैं या उसका पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं.
यात्रियों को क्या होगा फायदा?
इस नए सिस्टम से टिकट बुकिंग पहले से ज्यादा आसान, तेज और सुविधाजनक हो जाएगी.अलग-अलग ऐप की जरूरत खत्म होगी और एक ही प्लेटफॉर्म पर सारी सेवाएं मिलेंग. डिजिटल पेमेंट पर छूट मिलने से यात्रियों को पैसों की भी बचत होगी. 1 मार्च से रेलवे टिकट बुकिंग का तरीका बदल जाएगा और यात्रियों को एक स्मार्ट और आसान अनुभव मिलेगा.
Advertisement
यह भी पढ़ें
Advertisement