Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

नेपाल की बाढ़ में मर गई इंसानियत... बहकर आए शव से गहने चुराने की कोशिश, दो गिरफ्तार

नेपाल में भीषण बाढ़ के बीच इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. वायरल वीडियो में दो युवकों पर बाढ़ में बहकर आए शव के कान से सोने के गहने चुराने की कोशिश का आरोप है.

Image Source: IANS
Loading Ad...

Nepal Flood: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने हजारों परिवारों की जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. कई लोग अपनों को खो चुके हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग अब भी राहत और बचाव की उम्मीद में हैं. इस भयानक त्रासदी के बीच एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में दो युवकों पर बाढ़ में बहकर आए एक शव के कान से सोने के गहने निकालने की कोशिश करने का आरोप है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो इतना विचलित करने वाला है कि उसे ना तो हम आपको दिखा सकते हैं और ना ही उसकी कोई तस्वीर  लेकिन वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. आपदा के इस दर्दनाक माहौल में शव के साथ ऐसी हरकत को लेकर लोगों ने दोनों युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. मामला तेजी से वायरल हुआ तो चितवन पुलिस भी हरकत में आ गई और जांच शुरू कर दी.

वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने लिया एक्शन

Loading Ad...

पुलिस ने छानबीन के बाद इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है. आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय मदन गुरुंग और 38 वर्षीय उमेश चौधरी के रूप में हुई है. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब नेपाल के कई इलाके भीषण बाढ़ की मार झेल रहे हैं. प्रशासन और राहत एजेंसियां बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों की मदद के साथ-साथ नदियों से बरामद शवों की पहचान और उनके प्रबंधन में भी जुटी हैं.

Loading Ad...

यह भी पढ़े: नेपाल में भीषण बाढ़ से हाहाकार, 469 लोगों की मौत; 1500 से ज्यादा लापता, फिर बाढ़ का खतरा

चितवन में बाढ़ के बाद बिगड़े हालात

Loading Ad...

चितवन जिले में हालात काफी गंभीर बताए जा रहे हैं. गुरुवार तक यहां 64 शव बरामद किए जाने की बात सामने आई. बड़ी संख्या में शव मिलने के कारण स्थानीय अस्पतालों के शवगृहों पर भी दबाव बढ़ गया है और शवों को रखने के लिए जगह की समस्या पैदा हो गई है.

यह भी पढ़े: पाल बाढ़ में तबाही के बीच वायरल हुआ ये वीडियो, तेज बहाव में बहता दिखा गैस सिलेंडर और फिर जो हुआ...

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि इस बीच नेपाल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि आपदा पीड़ितों या मृतकों के साथ किसी भी तरह की लूटपाट या अमानवीय व्यवहार दिखाई दे तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें. फिलहाल इस मामले ने बाढ़ की भयावह तबाही के बीच इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक नई बहस छेड़ दी है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...