Advertisement
हरिद्वार: गंगा में स्नान कर रहे लोग थे, तभी अचानक आ पहुंचा विशालकाय अजगर, फिर जो हुआ...
सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है. जो की हरिद्वार के गंगा घाट का है यहाँ एक अजगर पानी के तेज़ भाव में बहकर श्रद्धालुओं के बीच आ गया.
Advertisement
गर्मियों की छुट्टीया भी है और चारधाम यात्रा भी चल रही है ,गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड का रुख कर रहे है और गंगा जी के शीतल जल में सनान कर रहे है. श्रद्धालुओं के साथ साथ वन्य जीव भी गंगा जी के शीतल जल का सहारा ले रहे है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अजगर का वीडियो
दरसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है. जो की हरिद्वार के गंगा घाट का है जहां रोजाना की तरह लोग गंगा स्नान कर रहे थे. तभी स्नान करते करते लोगो की नजर गंगा जी में हो रही हलचल की ओर गई तो उन्होंने देखा कि एक बड़े आकर की कोई चीज लहराते हुए उनकी ओर गंगा जल की बहती हुई दिशा की ओर आ रही है. तस्वीर साफ हुई तो एक बड़ा अजगर गंगा जल को चीरता हुआ लोगो की ओर आ रहा था.
Advertisement
अजगर को देख भागने लगे लोग
Advertisement
सांप को देख कर लोग घबरा गए और गंगा जी में स्नान छोड़ बाहर घाट की ओर भागने लगे और एक दूसरे को सावधान होने की चेतावनी देने लगे.
तभी वह छोटा अजगर गंगा जी से निकल कर घाट पर बनी सीढ़ियों के सहारे ऊपर घाट की ओर आने लगा. इस घटना का वीडियो वह मौजूद किसी व्यक्ति द्वारा बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. सुरक्षित माने जाने वाले घाटों पर अजगर की आमद लोगो में चर्चा का विषय बनी हुई है.
Advertisement
वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा
घाट पर मौजूद एक महिला साहस जुटा कर अजगर को छुने का प्रयास भी करती नजर आई. गंगा जी में स्नान कर रहे लोगों ने उसको रास्ता दिया अजगर धीरे धीरे घाट तक आ पहुंचा.
यह भी पढ़ें
घाट पर मौजूद किसी स्थानीय व्यक्ति द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई. वन विभाग की टीम ने अजगर को रिकवर कर के जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया.