Advertisement
पीएम मोदी ने की ईंधन बचाने की अपील, तो भाजपा विधायक ने अपनाई घुड़सवारी की राह, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
भाजपा विधायक की घुड़सवारी के वीडियो अब सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा हैं. कटरा से भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने अपनी फेसबुक पर लिखा कि वैश्विक स्तर पर पैट्रोल और डीजल बढ़ते संकट तथा पर्यावरण पर पड़ रहे दुष्प्रभावों को देखते हुए यह एक छोटा किंतु सकारात्मक प्रयास है, जो हरित भविष्य की दिशा में प्रेरणादायक कदम सिद्ध होगा.
Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डीजल पेट्रोल बचाने की अपील के बाद तमाम वीडियो सामने आए. जिसमे मंत्री से लेकर अधिकारियों को साइकिल और आटो से आफिस जाते देखा जा रहा. लेकिन यूपी के शाहजहांपुर से एक ऐसा वीडियो सामने आया जिससे देखकर हरकोई हैरान रह गया. जिसमे भाजपा विधायक का अंदाज ही कुछ अलग दिखा रहा है. उन्होंने ईधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए घुड़सवारी की. अपनी विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में शोकाकुल परिवार से मिलने विधायक जी घोड़े पर सवार होकर पहुंचे. इस दौरान उनका सुरक्षाकर्मी भी दूसरे घोड़े पर सवार था. बीजेपी विधायक की घुड़सवारी क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है.
PM मोदी की ईधन बचाने की अपील का लोगों ने किया पालन
अमेरिका ईरान जंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईधन समेत तमाम जरूरी चीजों को बचाने के लिए लोगों से अपील की थी. उसके बाद देश भर में मंत्रियों से लेकर अधिकारियों ने कुछ दिन कार से निकलना बंद कर दिया. किसी ने साइकिल का सहारा लिया तो किसी ने आटो तक खरीद लिए. यहां तक कि शाहजहांपुर नगर विधानसभा से विधायक व सूबे के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना पैदल कार्यालय तक जाते हुए दिखे थे.
Advertisement
घुड़सवारी करने नज़र आये भाजपा विधायक
Advertisement
लेकिन शाहजहांपुर की कटरा विधानसभा से भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस का अंदाज ही अलग है. शुक्रवार को उन्होने पीएम की अपील का पालन करते हुए डीजल पेट्रोल बचाने का प्रयास किया. उन्होंने कई किलोमीटर तक घुड़सवारी की. इतना ही नही अपनी विधानसभा क्षेत्र की जैतीपुर ब्लाक के भरतापुर गांव में विधायक एक शोकाकुल परिवार से मिलने घोड़े पर सवार होकर पहुंचे जिन्हें देखने के लिए गांव में भीड़ इक्कठा हो गई. उनके पीछे पीछे उनका सुरक्षाकर्मी सिपाही भी दूसरे घोड़े पर सवार दिखा. जिस क्षेत्र से विधायक घोड़े पर सवार होकर निकल जाए वहां सिर्फ विधायक की चर्चा होते दिखी. रोड किनारे खड़े होकर लोग विधायक और उनकी घुड़सवारी देखते नज़र आए.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ भाजपा विधायक का वीडियो
Advertisement
यह भी पढ़ें
भाजपा विधायक की घुड़सवारी के वीडियो अब सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा हैं. कटरा से भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने अपनी फेसबुक पर लिखा कि वैश्विक स्तर पर पैट्रोल और डीजल बढ़ते संकट तथा पर्यावरण पर पड़ रहे दुष्प्रभावों को देखते हुए यह एक छोटा किंतु सकारात्मक प्रयास है, जो हरित भविष्य की दिशा में प्रेरणादायक कदम सिद्ध होगा. उन्होंने लिखा कि ये सवारी भूसा, चोकर, चना और अनुभव व प्रेम से चलती है.