Advertisement

iPhone को देगा टक्कर, गूगल ने नए Pixel फोन से हटाया पर्दा, जानें कब होगा लॉन्च

Pixel 10a Launch: अगर आप इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं, तो 18 फरवरी से इसे प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा. इसके अलावा, पहले साइन-अप करने वाले यूजर्स को गूगल की तरफ से खास ऑफर भी मिलेगा.

Image Source: Social Media

Pixel 10a Launch: लंबे इंतजार के बाद गूगल ने आखिरकार अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Pixel 10a का पहला लुक सामने ला दिया है. खबर यह भी है कि यह फोन Pixel 9a की तुलना में करीब एक महीने पहले लॉन्च होगा. अगर आप इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं, तो 18 फरवरी से इसे प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा. इसके अलावा, पहले साइन-अप करने वाले यूजर्स को गूगल की तरफ से खास ऑफर भी मिलेगा. आइए जानते हैं कि Pixel 10a में क्या-क्या नए फीचर्स और डिजाइन बदलाव देखने को मिल सकते हैं और यह बाजार में किससे मुकाबला करेगा.

Pixel 10a का लुक और डिजाइन

गूगल ने अपने टीजर में Pixel 10a का ब्लू वेरिएंट दिखाया है. इसके डिजाइन की बात करें तो यह Pixel 9a जैसा ही दिखता है. खास बात यह है कि फोन के रियर में कैमरा बंप नहीं होगा, यानी पिछली तरफ पूरी तरह फ्लैट डिजाइन मिलेगा. प्री-ऑर्डर विंडो से पहले साइन-अप करने वाले यूजर्स को एक्सक्लूसिव ऑफर मिलेगा. जो लोग 13 फरवरी को 1:28 मिनट पर साइन अप करेंगे, उन्हें 18 फरवरी को ईमेल के जरिए स्पेशल ऑफर मिलेगा, जिसका फायदा फोन खरीदते समय उठाया जा सकेगा.

Pixel 10a में मिलने वाले संभावित फीचर्स

गूगल ने अभी तक फोन के फीचर्स की पूरी जानकारी नहीं दी है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Pixel 10a में 6.3 इंच का AMOLED डिस्प्ले हो सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. गूगल इस फोन में Pixel 9a वाला Tensor G4 चिपसेट भी इस्तेमाल कर सकती है. कैमरा की बात करें तो इसके रियर में 48MP + 13MP का डुअल कैमरा सेंसर और फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा मिलने की संभावना है.

बैटरी के मामले में Pixel 10a में 5,100mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है, जो वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करेगी. यानी लंबे समय तक बैटरी की चिंता नहीं होगी और जरूरत पड़ने पर फास्ट चार्जिंग भी की जा सकेगी.

कीमत और मुकाबला

Pixel 10a की कीमत लॉन्च के समय ही पता चलेगी, लेकिन कयास है कि इसे लगभग 49,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है. बाजार में मुकाबला भी कड़ा होगा, खासकर ऐप्पल के अपकमिंग iPhone 17e से. यह iPhone फरवरी-मार्च में लॉन्च हो सकता है और इसमें डायनामिक आईलैंड और फ्रंट कैमरे के लिए सेंटर स्टेज जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं. iPhone 17e में A19 चिपसेट होगा और इसकी शुरुआती कीमत लगभग 60,000 रुपये हो सकती है. इस हिसाब से Pixel 10a अपनी कीमत और फीचर्स के साथ iPhone 17e को कड़ी टक्कर देगा, खासकर उन यूजर्स के लिए जो एक किफायती, हाई-टेक स्मार्टफोन चाहते हैं.

Advertisement

Advertisement

LIVE
अधिक →